खुशियों का सफर और अचानक थम गई सांसें! नेपाल घूमने जा रहे पर्यटकों की कार पलटने से नौतनवा में मचा कोहराम

महराजगंज के नौतनवा बाईपास पर मंगलवार दोपहर तेज टक्कर के बाद अर्टिगा कार सड़क पर पलट गई। हादसे में नेपाल जा रहे छह लोग घायल हुए, हालांकि किसी को गंभीर चोट आने की सूचना नहीं है।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 15 September 2026, 7:33 PM IST
google-preferred

Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के नौतनवा कस्बे में मंगलवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बाईपास पर सड़क हादसा हो गया। गोरखपुर की ओर से सोनौली जा रही अर्टिगा कार आगे चल रही काइगर कार से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में अर्टिगा सवार छह लोग घायल हो गए। राहत की बात रही कि हादसे में किसी को गंभीर चोट आने की सूचना नहीं है।

पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, हादसा मंगलवार दोपहर करीब 12:40 बजे नौतनवा बाईपास पर एक पेट्रोल पंप के पास हुआ। संत कबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के अमरढोभा गांव निवासी मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद ताल्हा, मोहम्मद हसन, मोहम्मद जमाल, मोहम्मद अब्दुल्ला और मोहम्मद इलियास अर्टिगा कार संख्या UP 51 AW 9001 से नेपाल घूमने जा रहे थे।

महराजगंज में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! तेजतर्रार थानेदार को हटाने के बाद, जानिए अब कोल्हुई थाने की कमान किसके हाथ में?

टक्कर के बाद सड़क पर पलटी कार

बताया जा रहा है कि बाईपास पर पहुंचने के दौरान अर्टिगा की आगे चल रही काइगर कार से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर लगते ही अर्टिगा चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाला

दुर्घटना की सूचना मिलते ही नौतनवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से पलटी हुई कार से सभी छह घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात व्यवस्था सामान्य कराई।

आदि कैलाश की राह में अचानक थमी यात्रा, पिथौरागढ़ में लैंडस्लाइड से फंसे महराजगंज के दर्जनभर यात्री

हादसे के कारणों की जांच जारी

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। घायलों की स्थिति के संबंध में अस्पताल से जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में किसी भी व्यक्ति को गंभीर चोट आने की बात सामने नहीं आई है।

Location :  Maharajganj

Published :  15 September 2026, 7:33 PM IST

Related News

Advertisement