हिंदी
कई अपराधियों के मामले में मुकदमा दर्ज (Img: Dynamite News)
Muzaffarnagar: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद पुलिस ने 23 जून की देर रात मुठभेड़ के दौरान सतपाल उर्फ सत्तू नाम के ₹25000 के एक इनामी सीरियल रेपिस्ट को गोली मारकर घायल किया था। जिसकी उपचार के दौरान 24 जून को अस्पताल में मौत हो गई थी।
बताया जा रहा था कि ये कुख्यात अपराधी 19 जून को मुजफ्फरनगर जनपद से एक नाबालिग युवती को अपनी ओरा कार से अपहरण कर ले गया था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की शिकायत पर सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कर जब इस अपहरणकर्ता की तलाश शुरू की तो 10 टीमों ने मिलकर तकरीबन 1000 सीसीटीवी कैमरा को खंगालने के बाद ये जानकारी जुटाई की ये अपहरणकर्ता ओर कोई नही बल्कि चंडीगढ़ का एक कुख्यात अपराधी सतपाल उर्फ सत्तू है। जिस पर 30 से अधिक लूट, डकैती, रंगदारी, हत्या, हत्या का प्रयास और रेप के आपराधिक मुकदमे दर्ज है।
आलाधिकारियों की माने तो ये मोस्ट वांटेड रेपिस्ट 15 साल जेल में रहने के बाद फरवरी 2026 में लुधियाना से फरार हो गया था। जिसके बाद इसने 4 महीना के अंदर 10 से अधिक नाबालिग लड़कियों के साथ अपहरण के बाद रेप गैंगरेप जैसी घटनाओं को अंजाम दिया था। जिसके चलते चार राज्य और 10 जनपदों की पुलिस इस शातिर को तलाश कर रही थी लेकिन 23 जून की रात ये मुजफ्फरनगर पुलिस के हफ्ते चढ़ गया था। उस समय मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने इस कुख्यात की ओरा कार से एक पिस्टल, एक अवैध तमंचा, कारतूस और पीड़ित लड़कियों को यातनाएं देने के कुछ सामान भी बरामद हुए थे। जिसमें हाथों को बांधने के लिए एक हथकड़ी, कंडोम और एक हंटर भी शामिल था।
एक हादसा और थम गई जिंदगी, छात्र की मौत के बाद लोगों ने लगाया जाम
जानकारी के मुताबिक इस कुख्यात सीरियल रेपिस्ट सतपाल उर्फ सत्तू को 2010 में मेरठ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उसे समय इसने ये दावा किया था कि वह पंजाब की ओर से रणजी ट्रॉफी में दो लीग मैच भी खेल चुका है साथ ये जानकारी भी निकल कर सामने आई थी कि यह शातिर बदमाश छोटा राजन गैंग से भी जुड़ा हुआ है जिसकी पुलिस जांच कर रही है।
बताया जाता है कि मेरठ जेल से छूटने के बाद सतपाल उर्फ सत्तू में अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या की थी। जिसके बाद इसका परिवार भी इससे खौफ खाने लगा था इस हत्या के बाद से यह लुधियाना जेल में बंद था। लेकिन जेल से फरार होने के बाद इसने सीरियल रेप की घटनाओं को अंजाम देकर सनसनी फैला दी थी।
भूलकर भी घर न लाएं इन 5 मंदिरों का प्रसाद, लग सकता है भारी दोष; जानें इसके पीछे का रहस्य
बरहाल इस पूरे मामले को लेकर एसपी सिटी अमृत जैन का कहना है कि देखिए 19 जून 2026 को थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक सूचना प्राप्त हुई। कि एक नाबालिग लड़की को एक अज्ञात आदमी अपहरण करके ले गया। इस सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए 149/ 26 एक मुकदमा पंजीकृत किया गया। इसके बाद हमने 10 टीम में एसपी सिद्धार्थ सर के में लगे जिन्होंने लगातार काम करते हुए अभियुक्त जिसका नाम सतपाल उर्फ सत्तू है। उसको सक्सेसफुली आईडेंटिफाई किया। यह अभियुक्त मैं आपके इसके बारे में बता दूं। यह अभियुक्त 8 जिलों से लगभग 4 राज्यों से वांछित था। लुधियाना की जेल से फरवरी में फरार हुआ था। इससे पूर्व 15 साल यह जेल में रह चुका था। 30 से ज्यादा हर तरह के मुकदमे जैसे फाइनेंसर क्राइम,मर्डर ,डकैती टूट, लाइटिंग जैसे गंभीर धाराओं के मुकदमे इस अभियुक्त पर दर्ज थे। 15 साल है ऑलरेडी जेल में बिता चुका था। और जब से यह जेल से बाहर निकाला था। तब से लगातार यह है। नाबालिग लड़कियों को साइको सीरियल रेपिस्ट की तरह टारगेट करता था। इसने पंजाब से आकर के उत्तर प्रदेश की कई नाबालिक लड़कियों को टारगेट करके। उनका अपहरण करके कई दिन अपने पास रखकर उनका रेप कर शोषण किया। और उसके बाद भी लगातार भी इनको यह टारगेट कर रहा था।
Location : Muzaffarnagar
Published : 27 June 2026, 1:51 PM IST