Mathura: संत प्रेमानंद के शिष्य के घर क्या कर दुबई भागने की तैयारी में चार लोग दबोचे गए, जानें क्या-क्या हुआ बरामद

मथुरा पुलिस ने प्रेमानंद महाराज के शिष्य के घर 2.90 करोड़ रुपये की चोरी का खुलासा किया। चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 2.60 करोड़ रुपये, कार, आभूषण और अन्य सामान बरामद किया गया।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 14 July 2026, 6:47 PM IST
google-preferred

Mathura: मथुरा के जैंत थाने की पुलिस ने वृंदावन के सुनरख क्षेत्र में प्रेमानंद महाराज के शिष्य के यहां 2.90 करोड़ रुपये चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 2.60 करोड़ रुपये, एक फॉक्सवैगन वर्टस कार, सोने-चांदी के आभूषण, ब्रांडेड घड़ियां, कपड़े, जूते, एप्पल, सैमसंग और वीवो कंपनी के चार मोबाइल फोन, जिम व स्विमिंग किट तथा घटना में प्रयुक्त टाटा पंच कार जब्त की है। चारों आरोपी पासपोर्ट बनवाकर दुबई भागने की फिराक में थे।

प्रेस वार्ता में एसएसपी ने किया खुलासा

मंगलवार को पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर एसएसपी श्लोक कुमार ने घटना का खुलासा किया है। आरोपियों की पहचान फरीदाबाद निवासी रजत, कुशीनगर निवासी आलोक तथा गुजरात के सूरत निवासी प्रेम सागर और हीरेन के रूप में हुई है। एसएसपी ने बताया कि गुजरात निवासी राकेश प्रजापति का बेटा वृंदावन स्थित प्रेमानंद महाराज जी के आश्रम में दीक्षारत है।

Mathura: रात के अंधेरे में अचानक चली गोलियां… यमुना एक्सप्रेसवे पर आखिर ऐसा क्या हुआ मच गया हड़कंप

2.90 करोड़ रुपये की नकदी और लग्जरी सामान बरामद

धार्मिक जीवन बिताने के उद्देश्य से गुजरात में 2.90 करोड़ रुपये की संपत्ति बेचकर बेटे की तरह पिता राकेश प्रजापति भी सुनरख में रहने लगे थे। उन्होंने किराये पर एक फ्लैट लिया था। उनके पड़ोसी आलोक किराये पर गेस्ट हाउस चलाता है। इस कारण आलोक का उनके घर आना-जाना हो गया। उसने राकेश यहां रखी भारी नकदी की जानकारी अपने साथियों को दे दी और चोरी की योजना बनाई।

घटना वाले दिन आलोक राकेश को कुटिया निर्माण के लिए प्लॉट दिखाने के बहाने मांट क्षेत्र ले गया, जबकि उसके तीन साथियों ने सुनरख स्थित फ्लैट का ताला तोड़कर अलमारी व बेड में रखी 2.90 करोड़ रुपये चोरी कर लिए।

Mathura Roadways News: चलती बस में कंडक्टर ने संभाला स्टेयरिंग, यात्रियों की जान से खिलवाड़, दो कर्मी बर्खास्त

दुबई भागने की थी तैयारी

विरोध की आशंका पर आरोपियों ने राकेश को झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी। हालांकि उनकी शिकायत में बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। मंगलवार को पुलिस ने सुनरख रोड के निकट हाइवे से चारों को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने दुबई जाने के लिए पासपोर्ट बनवा लिया था। चोरी की रकम से ब्रांडेड सामान और एक कार खरीदी थी। हालांकि पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, यहां से कोर्ट ने सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Location :  Mathura

Published :  14 July 2026, 6:47 PM IST

Related News

Advertisement