Mathura: रात के अंधेरे में अचानक चली गोलियां… यमुना एक्सप्रेसवे पर आखिर ऐसा क्या हुआ मच गया हड़कंप

मथुरा के बलदेव क्षेत्र में पुलिस, स्वाट टीम और महावन थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अपहरण, लूट और अन्य गंभीर मामलों में वांछित आरोपी ओमप्रकाश उर्फ भूरा पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैरों में गोली लगी। आरोपी के खिलाफ कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 11 July 2026, 11:50 AM IST
google-preferred

Mathura: मथुरा के थाना बलदेव क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस, स्वाट टीम और थाना महावन पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान एक शातिर बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी अपहरण, लूट, छेड़छाड़ और अन्य गंभीर मामलों में वांछित था। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके बाद आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी और उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।

मुखबिर की सूचना पर बिछाया गया था जाल

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध बदमाश बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल से यमुना एक्सप्रेसवे के हथौड़ा अंडरपास की ओर आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में चेकिंग अभियान शुरू किया। जैसे ही संदिग्ध युवक को रोकने का प्रयास किया गया, उसने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल हो गया।

आरोपी की पहचान और बरामदगी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओमप्रकाश उर्फ भूरा (35 वर्ष) पुत्र राधारमण, निवासी जुलेंडी, थाना गोवर्धन (वर्तमान पता नगला साखी, हरिकृपा धाम कॉलोनी, गोवर्धन) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आरोपी पर दर्ज हैं कई गंभीर मुकदमे

क्षेत्राधिकारी (सीओ) संजीव कुमार राय ने बताया कि ओमप्रकाश उर्फ भूरा के खिलाफ बलदेव, महावन, गोवर्धन और कोतवाली थानों में अपहरण, लूट, छेड़छाड़, मारपीट, बलवा, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में 9 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

लाल किले में बम की खबर से मचा हड़कंप; पुलिस ने खंगाला चप्पा-चप्पा, जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच

पुलिस ने शुरू की आगे की कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित था। मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के साथ इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Location :  Mathura

Published :  11 July 2026, 11:50 AM IST

Related News

Advertisement