हिंदी
सुल्तानपुर पुलिस ने किया एक को गिरफ्तार (IMG: Dynamite News)
Sultanpur: सुल्तानपुर में कादीपुर पुलिस ने पुरानी रंजिश से जुड़े मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद करने का दावा किया है। आरोपी की गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित गांधी भंडार दुकान के पास से की गई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मनोज कुमार पाण्डेय उर्फ शिवानन्द पाण्डेय (22), निवासी राईबीगो, थाना कादीपुर के रूप में हुई है। वह संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
शिवपाल यादव बदायूं में गरजे, बोले- लुटेरी सरकार को उखाड़ फेंकेगी समाजवादी पार्टी
पुलिस के मुताबिक, 17 अगस्त 2026 को पुरानी रंजिश को लेकर मनोज पाण्डेय ने अपने साथियों अंकित पाण्डेय, नित्कर्ष सिंह और कामता प्रसाद पाण्डेय के साथ मिलकर सुनील पाण्डेय उर्फ महन्थू के साथ मारपीट की थी। आरोप है कि इस दौरान तलवार और चाकू से हमला किया गया, जिससे सुनील गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सुनील को उपचार के लिए केजीएमयू लखनऊ में भर्ती कराया गया था, जहां करीब एक माह तक उनका इलाज चला।
पुलिस के अनुसार, मामले में वादी और उसके भाई कौशलेन्द्र पाण्डेय के साथ गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया था। वहीं, कामता प्रसाद पाण्डेय पर तमंचे से फायर करने का आरोप भी लगाया गया है। मामले में कादीपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
थाना प्रभारी ने बताया कि मुकदमे में वांछित मनोज पाण्डेय की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक तरुण कुमार पटेल, कांस्टेबल रोहित सिंह, रमन सिंह और प्रमोद यादव शामिल रहे।
Location : Sultanpur
Published : 20 September 2026, 6:46 PM IST