
मौके पर लगी भारी भीड़
Maharajganj: महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र में शनिवार को एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ जिसने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। घर के बाहर खेल रहा एक 12 वर्षीय मासूम कुछ ही पलों में मौत का शिकार हो गया। मिट्टी से लदी एक ट्राली के नीचे दबने से बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते पूरे गांव में मातम फैल गया। जिस घर में कुछ देर पहले बच्चे की किलकारियां गूंज रही थीं, वहां अब सिर्फ रोने-बिलखने की आवाजें सुनाई दे रही हैं।
जानकारी के अनुसार शिकारगढ़ गांव निवासी प्रदीप शर्मा का 12 वर्षीय पुत्र आतिश शनिवार को अपने घर के पास खेल रहा था। छुट्टी का दिन होने के कारण वह अन्य बच्चों की तरह घर के आसपास समय बिता रहा था। इसी दौरान उसकी नजर पास में खड़ी मिट्टी से लदी एक ट्राली पर पड़ी।
महराजगंज में विदेशी नागरिक की गिरफ्तारी से हड़कंप, खुफिया एजेंसियां कर रहीं पूछताछ
बताया जा रहा है कि आतिश ट्राली के पिछले हिस्से को पकड़कर झूलने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान अचानक ट्राली का संतुलन बिगड़ गया। मिट्टी से लदी भारी ट्राली पीछे की ओर पलट गई और आतिश उसके नीचे दब गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोगों को कुछ समझने का मौका ही नहीं मिला। जैसे ही ट्राली पलटी, वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बच्चे की चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े।
घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों और परिजनों ने तुरंत ट्राली को हटाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद बच्चे को ट्राली के नीचे से बाहर निकाला गया। उस समय तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था।
महराजगंज साइबर ठगी केस में बड़ा मोड़! कोर्ट ने पिता-पुत्र का रिमांड किया खारिज
गंभीर हालत में आतिश को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसका परीक्षण किया। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। माता-पिता की आंखों के सामने उनका इकलौता सहारा हमेशा के लिए उनसे दूर हो गया। अस्पताल में मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि कुछ देर पहले तक खेल रहा बच्चा अब इस दुनिया में नहीं रहा।
Location : Maharajganj
Published : 30 May 2026, 7:09 PM IST