
प्रतिकात्मक फोटो (Img- Internet)
Lucknow: लखनऊ के मड़ियांव क्षेत्र से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले में बच्ची के ही रिश्तेदार, मौसा कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने पूरे इलाके में आक्रोश और भय का माहौल पैदा कर दिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी कुलदीप बच्ची को दवा दिलाने के बहाने घर से अपने साथ ले गया था। परिवार को उस पर भरोसा था, लेकिन उसने इसी भरोसे का फायदा उठाकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। देर तक बच्ची के वापस न लौटने पर परिवार ने उसकी तलाश शुरू की।
जांच में सामने आया कि आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर पहचान छिपाने के लिए उसकी हत्या कर दी। घटना की क्रूरता ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पूरी साजिश के तहत इस वारदात को अंजाम दिया।
UP Weather Update: लखनऊ-नोएडा समेत जानिए यूपी के मौसम का ताजा अपडेट
हत्या के बाद आरोपी ने बच्ची के शव को मड़ियांव इलाके में स्थित पीपा पुल के पास नदी में फेंक दिया। बाद में स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव बरामद किया। इस घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
मृतक बच्ची के भाई ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।
दामाद जी पधारे अंगना, ससुर साहब हुए जानलेवा…आपको अंदर तक हिला देगी लखनऊ की ये खबर
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चलाने की तैयारी की जा रही है। साथ ही आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने के लिए पुख्ता सबूत जुटाए जा रहे हैं।
Location : Lucknow
Published : 22 March 2026, 10:00 AM IST
Topics : crime news Lucknow Crime Lucknow News UP News UP Police