Kanpur: बस स्टॉप पर खड़ी थी बाइक, झोले में मिला ऐसा सामान कि दहल उठे लोग

कानपुर के बिल्हौर में एक साधारण सड़क हादसे के बाद ऐसा खुलासा हुआ जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया। बाइक से भागे किशोर के पीछे छूटा झोला जब लोगों ने खोला तो अंदर का सामान देखकर हर कोई दंग रह गया। आखिर उस बैग में क्या था?

Post Published By: MOHIT BATHAM KANPUR
Updated : 24 May 2026, 2:29 PM IST
google-preferred

Kanpur: कानपुर नगर के बिल्हौर कस्बे में रविवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब बस स्टॉप के पास खड़ी एक बाइक के झोले से तमंचा, कारतूस और अन्य संदिग्ध सामान बरामद हुआ। घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने बाइक और बरामद सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बाइक से कानपुर जा रहा था युवक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रविवार सुबह करीब नौ बजे एक किशोर बाइक से कानपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वह बिल्हौर बस स्टॉप के पास पहुंचा, उसकी बाइक आगे चल रही एक साइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद जहां साइकिल सवार वहीं मौजूद रहा, वहीं बाइक चला रहा किशोर अचानक घबराया हुआ अपनी गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।

किशोर के इस तरह भागने से आसपास मौजूद लोगों को शक हुआ। कुछ लोगों ने सड़क किनारे खड़ी बाइक को हटाने की कोशिश की। इसी दौरान उनकी नजर बाइक के हैंडल में टंगे एक झोले पर पड़ी। जब लोगों ने झोले की तलाशी ली तो उसमें से तमंचा, चार जिंदा कारतूस, चाकू, तार काटने वाला कटर, सिगरेट और माचिस समेत कई संदिग्ध सामान बरामद हुआ।

मुजफ्फरनगर में रिकॉर्ड बिजली लोड, ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने में जुटा विभाग

पूरे इलाके में फैली दहशत

हथियार जैसे सामान मिलने की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में दहशत फैल गई। लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास का क्षेत्र घेर लिया और बाइक समेत बरामद सामान को अपने कब्जे में ले लिया।

सोशल मीडिया पर वर्दी में रील और पोस्ट डालना पड़ा भारी, SI समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

पुलिस अब बाइक नंबर के आधार पर वाहन स्वामी की पहचान करने में जुटी है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि फरार किशोर की पहचान की जा सके। जांच एजेंसियां इस बात का भी पता लगाने में लगी हैं कि बरामद हथियार किसी आपराधिक घटना में इस्तेमाल होने वाले थे या फिर आरोपी किसी बड़ी वारदात की तैयारी में था। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही फरार किशोर की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Kanpur

Published :  24 May 2026, 2:29 PM IST

Related News

Advertisement