निजी बैंक में महिला कर्मी की बिगड़ी तबीयत, मानसिक तनाव के चलते साइलेंट अटैक का आरोप

जिले में निजी बैंक में काम करने वाली महिला की अचानक तबियत खराब हो गई, जिसके बाद बैंक में हड़कंप मच गया। महिला ने बैंक मैनेजर पर गंभीर आरोप लगाए है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 3 July 2025, 4:45 PM IST
google-preferred

Aligarh News: अलीगढ़ के मेरिस रोड स्थित YES बैंक में एक महिला कर्मचारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, महिला कर्मी को मानसिक तनाव के कारण साइलेंट अटैक आया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार, इस गंभीर हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला कर्मी का इलाज जारी है और अस्पताल प्रशासन ने उनकी स्थिति को स्थिर बताया है।

मानसिक तनाव के चलते साइलेंट अटैक की आशंका

प्रारंभिक जांच में महिला कर्मी की तबीयत बिगड़ने का कारण मानसिक तनाव बताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, महिला बैंक कर्मी पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव और दबाव का सामना कर रही थी। उसके बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और उसे साइलेंट अटैक आया। इस घटना के बाद अस्पताल में भर्ती होने के बाद, महिला कर्मी ने बयान दिया कि बैंक के माहौल और काम के दबाव के कारण वह मानसिक रूप से प्रभावित हुई थी।

बैंक मैनेजर पर प्रताड़ित करने का आरोप

महिला कर्मी ने अस्पताल में भर्ती होने के बाद बैंक के मैनेजर पर आरोप लगाए। उसने कहा कि बैंक मैनेजर द्वारा उसे लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। महिला कर्मी के अनुसार, मैनेजर द्वारा दिए जाने वाले दबाव और अत्यधिक काम के कारण उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ी। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसे काम की अधिकता के कारण खुद के स्वास्थ्य का ख्याल रखने का समय नहीं मिल पा रहा था।

बैंक मैनेजर ने आरोपों को किया खारिज

इस मामले में बैंक मैनेजर ने महिला कर्मी के आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि बैंक में कार्य वातावरण हमेशा स्वस्थ और सहयोगी रहता है। मैनेजर ने यह भी कहा कि किसी भी कर्मचारी को कभी भी मानसिक या शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का कोई सवाल नहीं उठता है। उनका दावा है कि यह आरोप झूठे हैं और महिला कर्मी की तबीयत बिगड़ने की कोई सीधी वजह काम के दबाव से जुड़ी नहीं है।

पुलिस की जांच जारी

महिला कर्मी द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद अब पुलिस प्रशासन ने भी इस मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस घटना की पूरी जांच की जाएगी और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल महिला कर्मी के बयान के आधार पर जांच की जा रही है और अस्पताल प्रशासन से उसकी मेडिकल रिपोर्ट भी मांगी गई है।

Location : 
  • Aligarh

Published : 
  • 3 July 2025, 4:45 PM IST

Advertisement
Advertisement