
प्रेमी और प्रेमिका ने किया सुसाइड (Img: AI Generated Image)
Hardoi: हरदोई जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक और शादीशुदा महिला के शव अलग-अलग पेड़ों से लटके मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और परिवार की नाराजगी के बाद दोनों ने यह कदम उठाया। घटना के बाद गांव में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।
पूरा मामला हरदोई जिले के अरवल थाना क्षेत्र के हैदराबाद मजरा उमरौली जैतपुर गांव का है। ग्रामीणों के अनुसार 18 वर्षीय ज्ञानेश्वर और 30 वर्षीय सरोजनी के बीच काफी समय से संबंध थे। शुक्रवार को महिला के परिजनों ने युवक के घर पहुंचकर इस रिश्ते का विरोध किया था और शिकायत भी की थी।
बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों रात में अपने-अपने घरों से निकल गए। परिजनों को इसकी जानकारी होने के बाद उनकी तलाश शुरू की गई, लेकिन दोनों का कोई पता नहीं चला।
ये भी पढ़ें- चार साल तक पुलिस को चकमा देता रहा इनामी, आखिर UP STF ने जबलपुर में बिछाया ऐसा जाल कि बच नहीं सका
अगली सुबह गांव से कुछ दूरी पर दोनों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार युवक का शव कुसुमखोर पुल के पास जामुन के पेड़ से लटका मिला, जबकि महिला का शव करीब 500 मीटर दूर गूलर के पेड़ से बरामद हुआ। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतरवाया और जांच शुरू की। घटना स्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ भी की गई।
सूचना मिलते ही अरवल थाना पुलिस और हरपालपुर सीओ प्रवीण यादव की टीम मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने दोनों शवों का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- गोरखपुर में एसएसपी का बड़ा एक्शन, कोतवाली इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, महिला चौकी प्रभारी निलंबित
इस घटना के बाद उमरौली जैतपुर गांव में माहौल गमगीन है। अचानक हुई इस घटना ने ग्रामीणों को झकझोर दिया है। लोग घटना के पीछे की परिस्थितियों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
Location : Hardoi
Published : 31 July 2026, 7:53 PM IST
Topics : Hardoi News Love affair suicide case UP News