हिंदी
दीपक नागर की हत्या पर बवाल (Img: Dynamite News)
Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के वैदपुरा गांव में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात घटी। जहां, 28 वर्षीय दीपक नागर की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर रास्ता बंद कर दिया है। गांव में तनावपूर्ण माहौल है और लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।
दीपक नागर (28 वर्ष) दिल्ली के गाजीपुर स्थित एक फैक्ट्री में नाइट ड्यूटी पर काम करता था। बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे वह बाइक से फैक्ट्री जाने के लिए घर से निकला था। बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाश पहले से ही घात लगाए बैठे थे। जैसे ही दीपक वहां पहुंचा, हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
हमले के दौरान लगभग छह गोलियां चलीं, जो दीपक के सिर और पीठ में लगीं। घटनास्थल पर लोग सहम गए। तुरंत ग्रामीणों ने परिवार को सूचना दी और घायल दीपक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
पुलिस ने शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश का एंगल तलाशना शुरू किया है। मृतक के परिवार ने कुछ नाम आरोपितों के तौर पर पुलिस को बताए हैं। कई टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए काम कर रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
Big News: ग्रेटर नोएडा के वैदपुरा गांव में 28 वर्षीय दीपक नागर की गोली मारकर हत्या मामले को लेकर स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। गांव वालों ने शव को सड़क पर रखकर रास्ता बंद कर दिया है और एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं। @Uppolice @noidapolice #GreaterNoida #deepaknagar #VaipurVillage… pic.twitter.com/7rYbmNmkGE
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 21, 2026
दीपक की हत्या के बाद वैदपुरा गांव में तनावपूर्ण स्थिति है। लोग सड़क बंद करने की तैयारी कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वे न्याय चाहते हैं और अगर आरोपित नहीं पकड़े गए तो आंदोलन को बढ़ा सकते हैं। पुलिस गांव में स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है।
गोरखपुर: पारिवारिक विवाद में मारपीट के बाद व्यक्ति की मौत, महुआ टोला में पसरा सन्नाटा
Location : Greater Noida
Published : 21 May 2026, 12:05 PM IST