हिंदी
प्रियंका बैसोया और उसका पति मनीष भाटी (Img: Dynamite News)
Greater Noida: सादोपुर गांव की रहने वाली प्रियंका बैसोया को उसके पति ने सिर्फ इसलिए गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था, क्योंकि प्रियंका के घर वालों ने दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी नहीं दी। उस दिन प्रियंका का जन्मदिन था। अपनी पत्नी के ही जन्मदिन पर पति ने गोली मारकर प्रियंका को मौत के घाट उतार दिया। लेकिन उसके बाद पति ने भी सुसाइड कर लिया। इस घटना की ग्रेटर नोएडा से लेकर दिल्ली तक चर्चा हो रही है।
प्रियंका की हत्या के बाद उसके मायके वालों ने प्रियंका के पति मनीष भाटी और परिवार के अन्य सदस्यों पर मुकदमा दर्ज करवाया था। मनीष भाटी दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल था। उस रात को कोई नहीं भूल पाएगा, जब जन्मदिन की रात पर पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार कर तोहफा दिया। इस मामले में पुलिस ने गंभीरता के साथ जांच शुरू ही की थी कि इतनी देर में दूसरी बड़ी घटना सामने आ गई। पत्नी की हत्या करने के कुल 24 घंटे बाद ही पति ने भी आत्महत्या कर ली।
जब अस्पताल में सब सो रहे थे… तभी चोर खेल गया ऐसा खेल, सुबह खुला राज तो उड़ गए होश!
डाइनामाइट न्यूज़ की टीम प्रियंका के गांव सादोपुर पहुंची और जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल में सामने आया है कि अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद मनीष भाटी टूट गया था। बेशक उसने गुस्से और नशे में इस वारदात को अंजाम दिया, लेकिन हकीकत में इसके बाद उसको अफसोस हुआ होगा और उसने आत्महत्या कर ली। हालांकि, मनीष भाटी के इस कदम के बाद परिवार लगभग बिखर चुका है।
डाइनामाइट न्यूज़ की जांच पड़ताल में पता चला है कि मनीष का एक बड़ा भाई है। जिसको शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी मिली थी। इसी वजह से मनीष भाटी भी चाहता था कि उसको स्कॉर्पियो गाड़ी मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। हालांकि, प्रियंका के परिवार वालों का कहना है कि उन्होंने अपने मुताबिक बहुत अच्छा दहेज दिया था और बहुत बेहतरीन शादी की थी। उसके बावजूद भी लालच कभी खत्म नहीं हुआ।
जब अस्पताल में सब सो रहे थे… तभी चोर खेल गया ऐसा खेल, सुबह खुला राज तो उड़ गए होश!
प्रियंका के पिता पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पीएसओ थे। प्रियंका की बहन दिल्ली पुलिस में सब-इंस्पेक्टर है। इसके अलावा प्रियंका का एक भाई एटीएस और दूसरा प्रोफेसर है। लेकिन सवाल खड़ा होता है कि इतना संपन्न परिवार होने के बावजूद भी दहेज हत्या जैसे गंभीर मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रियंका का पति मनीष भाटी का परिवार भी संपन्न था, लेकिन लालच ने सब कुछ खत्म कर दिया।
Location : Greater Noida
Published : 18 July 2026, 12:27 PM IST