BIG BREAKING: ग्रेटर नोएडा में आधी रात पुलिस और बदमाश के बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां

ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। वाहन चेकिंग के दौरान संदिग्ध बाइक सवार ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अवैध हथियार और तीन मोबाइल बरामद किए हैं।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 7 June 2026, 8:54 AM IST
google-preferred

Noida: ग्रेटर नोएडा में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस कार्रवाई में एक शातिर बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायल आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। यह मुठभेड़ बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में हुई।

कैसे हुई मुठभेड़

जानकारी के अनुसार, बीटा-2 कोतवाली पुलिस क्षेत्र में नियमित वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक अपाचे बाइक पर सवार संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया। पुलिस ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी ने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

Noida: शादी से पहले ही सासू मां ने बहुरानी को खिलवाई जेल की रोटी, कहा- इसी की वजह से मेरे बेटे ने…

जवाबी गोलीबारी में हुआ घायल

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया और घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया।

Noida Crime: हाथ में दवा की पर्ची, आंखों में उम्मीद… डॉक्टर का इंतजार करते-करते थम गई सांसें

आरोपी के कब्जे से क्या मिला?

पुलिस ने बताया कि आरोपी एक शातिर लुटेरा है और लंबे समय से आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा था। मौके से पुलिस ने उसके कब्जे से तीन मोबाइल फोन और अवैध हथियार बरामद किए हैं। मामले की आगे जांच की जा रही है।

Location :  Noida

Published :  7 June 2026, 8:35 AM IST

Advertisement