तुम्हारे पापा ने भेजा है… सुनते ही बच्ची ने पलट दिया खेल, सूझबूझ से टला अपहरण

ग्रेटर नोएडा में 10 वर्षीय रोजा ने अपने आप को अपहरण से बचा लिया। जब एक अनजान युवक उसे ले जाने की कोशिश कर रहा था, तब बच्ची ने अपने पापा का नंबर पहचानकर धोखे को पकड़ लिया।

Post Published By: Nidhi Kushwaha
Updated : 16 May 2026, 4:03 PM IST
google-preferred

Greater Noida: अक्सर माता-पिता अपने बच्चों को अनजान लोगों से सतर्क रहने की सलाह देते हैं, लेकिन कभी-कभी यही सतर्कता ही बच्चों की जान बचाती है। ऐसा ही एक मामला ग्रेटर नोएडा वेस्ट के कृष्णा सिटी-2 में सामने आया, जहां 10 वर्षीय बच्ची रोजा ने खुद की सूझबूझ से अपने अपहरण को टाल दिया।

घर लौट रही थी बच्ची

जलालपुर गांव के स्कूल में पांचवीं कक्षा में पढ़ती है रोजा। 13 मई को स्कूल से घर लौट रही थी। उसके माता-पिता उस दिन थोड़ी देर से आए। स्कूल से लगभग 400 मीटर की दूरी पर पहुंचते ही एक युवक मुंह पर कपड़ा बांधे, उसके पास आया और बोला कि उसके पापा ने उसे घर ले जाने के लिए भेजा है।

लेकिन रोजा को याद था कि माता-पिता अक्सर अनजान लोगों की बातों में नहीं आने की हिदायत देते हैं। उसने युवक की बात को नजरअंदाज किया और आगे बढ़ गई। युवक ने मोबाइल निकालकर उसे फोन थमाने की कोशिश की और कहा कि पापा से बात करवा रहा हूँ। लेकिन रोजा ने तुरंत पहचान लिया कि यह उसके पापा का नंबर नहीं है।

Instagram वाले दोस्त से हुई लड़ाई तो लगा दी नहर में छलांग, लखनऊ की युवती के साथ आखिर ये क्या हुआ?

बच्ची ने दिखाया साहस

जब युवक ने दूसरी बार कोशिश की और जबरदस्ती बात कराने की कोशिश की तो बच्ची को खतरे का एहसास हुआ। उसने तुरंत वहां से दौड़ लगाई और सीधे घर पहुंची। परिवार को पूरी घटना बताने पर वे घबरा गए और तुरंत पुलिस को शिकायत दी।

बिसरख कोतवाली प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना ने बच्चों की सुरक्षा और उनकी सतर्कता की अहमियत को एक बार फिर उजागर किया है।

छात्रा के गले में फंसा च्यूइंगम,जान पर मंडराया खतरा; जानें फिर क्या हुआ?

विशेषज्ञ कहते हैं कि ऐसे मामले माता-पिता और बच्चों को ऑनलाइन और ऑफलाइन सतर्क रहने की सीख देते हैं। रोजा की सूझबूझ ने दिखा दिया कि कभी-कभी धैर्य और तेज सोच ही किसी भी अनहोनी से बचाव कर सकती है। इस घटना ने न केवल परिवार को झकझोर कर रख दिया, बल्कि आस-पास के लोगों को भी सतर्क किया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है और इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

Location :  Greater Noida

Published :  16 May 2026, 4:03 PM IST

Advertisement