घर को समझा था आसान निशाना, लेकिन एक सुराग ने पहुंचा दिया सलाखों के पीछे… गोरखपुर पुलिस ने खोला चोरी का राज

गोरखपुर में महीनों पहले बंद घर में हुई लाखों की चोरी का राज आखिरकार खुल गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे चोरी की रकम का हिस्सा भी बरामद किया है। जांच में कई अहम बातें सामने आई हैं और पुलिस अभी बाकी सामान की तलाश में जुटी है।

Post Published By: Suresh Prajapati
Updated : 7 July 2026, 6:55 PM IST

Gorakhpur: राजघाट थाना पुलिस ने कई माह पहले हुई घर में चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के 1,250 रुपये नकद बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने मुकदमे में बरामदगी से संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण और राजघाट थानाध्यक्ष गौरव कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए शिवम उर्फ टिल्लू पुत्र मनोज साहनी, निवासी बसंतपुर घसियारी, थाना राजघाट को गिरफ्तार किया। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी भी की गई है।

Hardoi: महिला लेखपाल का आरोप, SDM ने चैंबर में बुलाकर की आपत्तिजनक बातें, जानिए क्या है पूरा मामला

जानें क्या है पूरा मामला?

पुलिस के मुताबिक, यह मामला 14 अप्रैल 2025 का है। उस दिन पीड़ित अपने पूरे परिवार के साथ लखनऊ गया हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे दो सोने की चेन, तीन अंगूठियां तथा 55 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए थे। पीड़ित की तहरीर पर राजघाट थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी।

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी शिवम उर्फ टिल्लू को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी के 1,250 रुपये नकद बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य बिंदुओं पर भी जांच जारी है और चोरी गए शेष सामान की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

हमीरपुर में बढ़ा राम मंदिर चढ़ावा विवाद! कांग्रेस ने निकाली ‘सद्बुद्धि पदयात्रा’, जानिए क्या बदलेगा सियासी समीकरण?

आरोपी का अपराधिक इतिहास

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार आरोपी कोई नया अपराधी नहीं है। उसके खिलाफ पहले से मारपीट, घर में घुसकर हमला, धमकी और चोरी जैसे मामलों में राजघाट व कोतवाली थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। इससे साफ है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है।

इस गिरफ्तारी को राजघाट पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। कार्रवाई में थानाध्यक्ष गौरव कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक उमाशंकर कनौजिया, कांस्टेबल भानू प्रताप और कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जिले में चोरी और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  7 July 2026, 6:55 PM IST