गाजियाबाद पुलिस ने सुलझाई इंटरनेशनल खिलाड़ी चिराग त्यागी हत्याकांड की गुत्थी, सिर्फ इतनी सी बात पर दोस्त ने कर दिया मर्डर

गाजियाबाद पुलिस ने पैरा एथलीट चिराग त्यागी हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक एशियन गेम्स चयन को लेकर पैदा हुई ईर्ष्या और कुंठा इस हत्या की मुख्य वजह बनी। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 1 June 2026, 9:14 PM IST

Ghaziabad: गाजियाबाद पुलिस ने पैरा एथलीट चिराग त्यागी हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल लिया है। डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि मामले की जांच सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से की गई। जांच के दौरान यश खटीक, गगन त्यागी और अभय उर्फ अभिनव के नाम सामने आए। पुलिस ने यश खटीक और गगन त्यागी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया, जबकि तीसरा आरोपी अभय उर्फ अभिनव अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

एशियन गेम्स में चयन बना हत्या की वजह

पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी यश खटीक ने बताया कि वह और चिराग त्यागी दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पैरा एथलेटिक्स की 400 मीटर दौड़ की तैयारी करते थे। दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे को अच्छी तरह जानते थे।

पूछताछ में यश ने बताया कि चिराग लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल कर रहा था। हाल ही में उसका चयन एशियन गेम्स के लिए भी हो गया था। दूसरी ओर यश का चयन नहीं हो पाया, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान और चिराग से ईर्ष्या करने लगा।

गर्लफ्रेंड करती रही इंतजार, इधर गाजियाबाद में अंतरराष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी का हो गया मर्डर, किसने की हत्या?

सुनियोजित तरीके से रची गई हत्या की साजिश

पुलिस के मुताबिक, यश ने अपने साथी गगन त्यागी के साथ मिलकर चिराग की हत्या की योजना बनाई। योजना को अंजाम देने के लिए गगन ने अभय उर्फ अभिनव से संपर्क कर हथियार की व्यवस्था कराई। 29 मई को चिराग बेंगलुरु से ट्रायल देकर वापस लौटा था। आरोपियों ने अगले दिन उसे बहाने से गाजियाबाद के साईं उपवन क्षेत्र में बुलाया। वहां पहले से तय योजना के तहत वारदात को अंजाम दिया गया।

पीछे से सिर में मारी गोली

जांच में सामने आया है कि 30 मई की सुबह चिराग को साईं उपवन क्षेत्र में ले जाया गया। वहां यश ने पीछे से उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही चिराग जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। बाद में राहगीरों ने जंगल क्षेत्र में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की थी।

गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड में बड़ा अपडेट: आरोपी असद का घर मिट्टी में मिलेगा, SDM ने चिपकाया नोटिस

खेल जगत में शोक की लहर

24 वर्षीय चिराग त्यागी गाजियाबाद के मुरादनगर क्षेत्र के सैतली गांव के रहने वाले थे। वह भारतीय पैरा एथलेटिक्स में उभरते हुए खिलाड़ियों में गिने जाते थे। मार्च में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उन्होंने दो पदक जीते थे और 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल कर एशियन गेम्स के लिए क्वालिफाई किया था।

Location :  Ghaziabad

Published :  1 June 2026, 9:13 PM IST