गाजियाबाद सूर्या हत्याकांड में बड़ा अपडेट: आरोपी असद का घर मिट्टी में मिलेगा, SDM ने चिपकाया नोटिस

गाजियाबाद के चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड में पुलिस कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। मुख्य आरोपी असद के एनकाउंटर के बाद अब प्रशासन ने उसके घर पर अवैध कब्जे का नोटिस चस्पा किया है। एसडीएम द्वारा जारी नोटिस में 15 दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है, अन्यथा मकान ध्वस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 1 June 2026, 6:04 PM IST
google-preferred

Ghaziabad Desk : गाजियाबाद के सूर्या चौहान हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी असद को एनकाउंटर में ढेर कर दिया और अब असद का घर भी तोड़ा जाएगा। इसको लेकर गाजियाबाद के एसडीएम ने सोमवार को असद के घर पर नोटिस चिपकाया है। उत्तर प्रदेश सरकार इस मामले में लगातार एक्शन ले रही है। जहां एक तरफ असद मारा गया। वहीं, पिता जेल में है।

नोटिस में क्या लिखा है?

असद के घर पर जो नोटिस चिपकाया गया है। उसमें लिखा है कि यह मकान अवैध जमीन पर बना हुआ है। मकान पर अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ है। इसका जवाब असद के पिता को आगामी 15 दिनों में देना होगा। अगर अगले 15 दिनों में जवाब नहीं दिया तो सरकार की तरफ से मकान को तोड़ दिया जाएगा। इन दिनों के दौरान असद के परिवार को अवैध कब्जा हटाने के आदेश दिए गए हैं।

आधी रात को दफनाया गया असद का शव

आपको बता दें कि असद को एनकाउंटर में पुलिस ने मार दिया था। जिसके बाद उसका पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम के बाद रविवार की आधी रात को चाचा की मौजूदगी में असद को दफनाया गया। मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। इस वारदात के बाद पुलिस ने जहां एक तरफ असद को एनकाउंटर में मार दिया। वहीं, दूसरी तरफ तीन लोग जेल पहुंच गए हैं। इनमें असद के पिता भी शामिल हैं।

Location :  Ghaziabad

Published :  1 June 2026, 6:01 PM IST

Advertisement