न दुश्मनी न पुराना झगड़ा, सिर्फ एक शब्द न कहने पर चली तलवार; गाजियाबाद में खूनी खेल का खौफनाक अंत
गाजियाबाद के मुरादनगर स्थित कन्नौजा गांव में रविवार शाम एक मामूली सी बात पर खूनी जंग छिड़ गई। सिर्फ ‘भाई’ न कहकर सीधे नाम से पुकारने की आनाकानी पर बढ़ा मामूली सा विवाद इतना गर्मा गया कि दोनों पड़ोसी आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते लाठी-डंडे, चाकू और तलवारें निकल आईं और शांत गांव एकाएक जंग का मैदान बन गया।