Ghaziabad Murder Case: “बकरा हलाल होते देखा है?” बोलकर सूर्या को ले गए अपने साथ, फिर चाकुओं से हमला कर उतारा मौत के घाट

गाजियाबाद के खोड़ा में ईद के दिन सूर्या नामक युवक की चाकू से हत्या का आरोप लगा है। परिजनों का कहना है कि उसे कुर्बानी दिखाने के बहाने बुलाया गया और फिर हमला किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Updated : 30 May 2026, 10:33 AM IST
google-preferred

Ghaziabad: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। विशेष समुदाय के लोगों ने सूर्या नाम के एक युवक की चाकू से ताबड़तोड़ हमले से हत्या कर दी। मृतक की पहचान सूर्या के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि बकरीद के दिन कुछ युवकों ने उसे कुर्बानी दिखाने के बहाने बुलाया और फिर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

इन लोगों पर हत्या का आरोप

परिवार ने असद, नवाब, फरहान, आतिफ और सारिक पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इस हत्याकांड से खोड़ा कॉलोनी में सनसनी फैल गई है। सूर्या की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Ghaziabad Murder Case: संपत्ति के लिए बेटे ने पार की सारी हदें, गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर बनाया खौफनाक प्लान…

सभी थे आपस में दोस्त

इस वारदात के बाद हिंदू संगठनों ने आवाज उठाई है। हिंदू संगठनों ने पुलिस को शिकायत भी दी है और कहा है कि इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। ईद के दिन इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतक और सभी आरोपी दोस्त थे। ईद के दिन कुर्बानी दिखाने के बहाने सूर्या को साथ लेकर गए और उसकी हत्या कर दी।

इलाके में तनाव

घटना के बाद खोड़ा कॉलोनी इलाके में तनाव का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों में आक्रोश है और कुछ सामाजिक संगठनों ने भी मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Location :  Ghaziabad

Published :  30 May 2026, 10:33 AM IST

Advertisement