हिंदी
विक्रम शर्मा हत्याकांड में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के एक छात्र मोहित उर्फ अक्षत ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि मोहित जो कि गलगोटिया यूनिवर्सिटी नोएडा में BBA का छात्र है, उसने विक्रम की हत्या में शामिल शूटरों को अपने फ्लैट पर छिपाया था और उनके लिए खाने-पानी की भी व्यवस्था की थी।
विक्रम शर्मा हत्याकांड में गलगोटिया यूनिवर्सिटी छात्र गिरफ्तार (Image Source: Google )
Dehradun: शहर के चर्चित गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के एक छात्र मोहित उर्फ अक्षत ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि मोहित जो कि गलगोटिया यूनिवर्सिटी नोएडा में BBA का छात्र है, ने विक्रम की हत्या में शामिल शूटरों को अपने फ्लैट पर छिपाया और उनके लिए रसद-पानी की व्यवस्था की।
देहरादून के सिल्वर सिटी मॉल स्थित जिम के बाहर 13 फरवरी की सुबह मौका देखकर शूटरों ने 7.65 बोर की विदेशी पिस्टल से विक्रम पर तीन गोलियां दागी थीं। पहली गोली सिर से सटाकर मारी गई, जबकि बाकी गोलियां शरीर को आर-पार कर गईं।
हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम की मदद से साक्ष्य जुटाए गए। जांच में सामने आया कि मृतक झारखंड का कुख्यात अपराधी था और कई हत्या, रंगदारी व अन्य संगीन मामलों में शामिल रहा था।
घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली। जांच में पता चला कि तीन हमलावर बाइक से आए थे और वारदात के बाद सहस्रधारा क्षेत्र में वाहन बदलकर हरिद्वार की ओर फरार हो गए।
हत्या के बाद शूटर फरार हो गए और पुलिस को चकमा देने के लिए फर्जी नंबर प्लेट वाली गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस के अनुसार विक्रम शर्मा की हत्या की साजिश कई महीने पहले ही रच ली गई थी। आरोपी पहले जमशेदपुर (झारखंड) और नोएडा में विक्रम शर्मा को ठिकाने लगाने की फिराक में थे, लेकिन उसके साथ हमेशा लोगों के रहने के कारण योजना सफल नहीं हो सकी।
घटना से करीब तीन महीने पहले साजिश में शामिल एक आरोपी ने उस जिम में काम करना शुरू कर दिया था, जहां विक्रम शर्मा नियमित रूप से जाता था। घटना के दिन भी आरोपियों ने फोन के माध्यम से अपने साथियों को विक्रम शर्मा के जिम में होने की सूचना दी थी।
देहरादून के चर्चित गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के एक छात्र को गिरफ्तार किया गया है। छात्र पर आरोप है कि उसने विक्रम के हत्यारों को अपने फ्लैट पर छिपाया और उनके लिए रसद-पानी की व्यवस्था की।
No related posts found.