हिंदी
देवरिया तहसील (Img: Dynamite News)
Deoria: उत्तर प्रदेश में जमीन और राजस्व से जुड़े वादों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर राजस्व परिषद ने प्रदेश के पांच तहसीलदारों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
निलंबित अधिकारियों में अमित यादव, तहसीलदार संडीला (हरदोई), कृष्ण कुमार मिश्रा, तहसीलदार देवरिया, सौरभ कुमार, तहसीलदार शाहगंज (जौनपुर), रंजन वर्मा, तत्कालीन नायब तहसीलदार अयोध्या एवं वर्तमान तहसीलदार गाजीपुर तथा अलख शुक्ला, तहसीलदार प्रतापगढ़ शामिल हैं।
ये भी पढ़ें- जिस लाडली को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, पिता-भाई ने इज्जत के नाम पर ले ली उसकी जान! खौफनाक दास्तान ने नम की आंखें
बताया गया है कि इन अधिकारियों पर राजस्व वादों के समयबद्ध और प्रभावी निस्तारण में लापरवाही बरतने के आरोप हैं। शासन स्तर से जमीन और राजस्व संबंधी मामलों के त्वरित निस्तारण और आम लोगों को समय से न्याय दिलाने पर लगातार जोर दिया जा रहा है। लंबित मामलों की समीक्षा के बाद यह कार्रवाई की गई है।
देवरिया के तहसीलदार कृष्ण कुमार मिश्रा के निलंबन की कार्रवाई के बाद जिले के राजस्व विभाग में भी हलचल तेज हो गई है। जमीन संबंधी विवादों और राजस्व वादों के निस्तारण में देरी को लेकर शासन की सख्ती को बड़ा संदेश माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें- अस्पताल के ओटी से लेकर होटल के कमरों तक, दरिंदगी की हदें पार कर देने वाली कानपुर की सनसनीखेज वारदात
राजस्व विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्पष्ट संदेश दिया गया है कि राजस्व वादों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। माना जा रहा है कि शासन की इस कार्रवाई के बाद प्रदेश में लंबित राजस्व मामलों के निस्तारण की प्रक्रिया में तेजी आएगी।
Location : Deoria
Published : 9 September 2026, 12:54 PM IST