
पैदल चलना हुआ मुहाल (डाइनामाइट न्यूज)
Fatehpur: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के थरियांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 33 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हंसवा स्थित सगुण ढाबे के पास पैदल जा रहे युवक को किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, देवली गांव निवासी सरवन कुमार उर्फ कामता (33) पुत्र बृजलाल पैदल दिहुली गांव की ओर जा रहे थे। जैसे ही वह हंसवा स्थित सगुण ढाबे के पास पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
Fatehpur: नाम बदलकर कई राज्यों में छिपा रहा बदमाश, बस इस एक गलती से पहुंच गया सलाखों के पीछे…
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।
सूचना पर थरियांव थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह और सीसी टीम प्रभारी सतीश पवार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को एम्बुलेंस की मदद से पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।
Fatehpur News: युवक ने साले और पत्नी के साथ मिलकर किया हमला, पिता घायल और एक चढ़ा मौत के घाट
पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि वाहन की पहचान होते ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।
Location : Fatehpur
Published : 4 July 2026, 5:07 PM IST