हिंदी
तस्कर गिरफ्तार
Deoria : अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देवरिया पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना श्रीरामपुर पुलिस और जनपदीय स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन से 70 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बरामद शराब की कीमत करीब 1.50 लाख रुपये और वाहन की कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देश पर अपराध और अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह और क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में थाना श्रीरामपुर पुलिस व स्वाट टीम संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक स्कॉर्पियो में बड़ी मात्रा में शराब बिहार ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पड़री बाजार के पास वाहन को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान स्कॉर्पियो से कुल 70 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई। इनमें 50 पेटी 'वन्टी बबली', 8 पेटी 'रोमियो राजा' और 12 पेटी 'बुलडोजर' ब्रांड की देशी शराब शामिल है। कुल 630 लीटर शराब जब्त की गई।
पुलिस ने मौके से बिहार के गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के भोजहाता निवासी 23 वर्षीय बुलेट राम को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शराब की खेप कहां से लाई गई थी और बिहार में किसे पहुंचाई जानी थी।
ट्रेनों में सफर का विलेन बने दो शातिर चोर गिरफ्तार, देवरिया GRP ने पलक झपकते ही किया खेल खत्म
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना श्रीरामपुर में आबकारी अधिनियम की धारा 60/72 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश में जुटी है।
Location : Deoria
Published : 4 July 2026, 6:37 PM IST