हिंदी
देवरिया जीआरपी की कार्रवाई दो शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के आभूषण, नकदी और कीमती सामान बरामद (फोटो: डाइनामाइट न्यूज़)
Deoria: उत्तर प्रदेश के देवरिया में राजकीय रेलवे पुलिस (JRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की संयुक्त टीम ने चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, नकदी, दुर्लभ सिक्के और कई अन्य कीमती सामान बरामद किए हैं। रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए जीआरपी और आरपीएफ की टीम लगातार अभियान चला रही थी। इसी दौरान रेलवे स्टेशन देवरिया सदर के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के पश्चिमी छोर के पास से दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बिहार के समस्तीपुर जिले के निवासी रवि कुमार और सरसम पासवान के रूप में हुई है। दोनों से पूछताछ के बाद चोरी से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने-चांदी के आभूषण, ब्रिटिश काल के दुर्लभ सिक्के, गणेश-लक्ष्मी के सिक्के, चांदी की मूर्तियां, राडो कंपनी की घड़ी, कालीन और 89,569 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद सामान की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
Deoria: अब इंतजार नहीं करेंगे! बिजली विभाग से परेशान युवाओं ने खुद ही कर डाला ये काम
जीआरपी का कहना है कि शुरुआती जांच में दोनों आरोपी लंबे समय से चोरी की वारदातों में शामिल रहे हैं। अब यह पता लगाया जा रहा है कि उनका संबंध किसी बड़े चोरी गिरोह से है या नहीं। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि बरामद सामान किन-किन चोरी की घटनाओं से जुड़ा है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर इस गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों की भी तलाश की जा रही है। साथ ही बरामद सामान के वास्तविक मालिकों की पहचान करने का प्रयास भी जारी है।
Location : Deoria
Published : 4 July 2026, 5:59 PM IST
Topics : Deoria GRP News Deoria Railway Police Gold Jewellery Recovered RPF Deoria Two Thieves Arrested
No related posts found.