अब लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, मेडिकल कॉलेज के अधूरे Projects पर भड़के DM ने दिए सख्त निर्देश

देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा कर कार्यदायी संस्थाओं को एक सप्ताह में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। ट्रॉमा सेंटर जल्द हैंडओवर करने को कहा।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 4 July 2026, 6:14 PM IST
google-preferred

Deoria: देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने महर्षि देवरहवा बाबा मेडिकल कॉलेज की निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कार्यों में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को एक सप्ताह के भीतर सभी लंबित कार्य पूरे करने के सख्त निर्देश दिए और लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

ट्रॉमा सेंटर हैंडओवर करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन ट्रॉमा सेंटर में बिजली, पानी, ऑक्सीजन पाइपलाइन सहित सभी आवश्यक आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर एक सप्ताह के भीतर हैंडओवर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ट्रॉमा सेंटर का संचालन हर हाल में जल्द शुरू किया जाए और अब किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Deoria News: PHC परिसर में बीयर की बोतलें मिलने से हड़कंप, वायरल तस्वीरों के बाद स्वास्थ्य विभाग में मचा बवाल

काम जल्द पूरा करने के आदेश

बैठक में डीएम ने क्रिटिकल केयर यूनिट, नर्सिंग कॉलेज सहित मेडिकल कॉलेज की अन्य निर्माणाधीन परियोजनाओं में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं से तय समय सीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने को कहा।

मैनपावर सुनिश्चित करने के निर्देश

जिलाधिकारी ने मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य को निर्देश दिया कि अस्पताल में आवश्यक मैनपावर, चिकित्सा उपकरण और अन्य जरूरी संसाधनों की उपलब्धता भी समय पर सुनिश्चित की जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में कोई बाधा न आए।

Deoria: कोटे की दुकान पर पहुंचकर डीएम ने जाना खाद्यान्न वितरण का हाल, स्टॉक रजिस्टर अपडेट न मिलने पर बिफरे

जनस्वास्थ्य से लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

डीएम मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज जनस्वास्थ्य के लिहाज से जिले का महत्वपूर्ण संस्थान है। इसलिए सभी निर्माण कार्य समयबद्ध ढंग से पूरे किए जाएं और किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

ये अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल, मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) डॉ. ए.के. गुप्ता, सीएमएस डॉ. एच.के. मिश्रा, वरिष्ठ कोषाधिकारी अतुल तथा संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Location :  Deoria

Published :  4 July 2026, 6:13 PM IST

Advertisement