Farrukhabad Accident: बारातियों की SUV और पिकअप में भीषण टक्कर, सेना के जवान की मौत, 8 घायल

जनपद में इटावा-बरेली हाईवे पर मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बारातियों से भरी एक्सयूवी कार और पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 17 November 2026, 2:47 PM IST
google-preferred

Farrukhabad: जनपद में इटावा-बरेली हाईवे पर मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बारातियों से भरी एक्सयूवी कार और पिकअप की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सेना के जवान विश्वनाथ की मौत हो गई, जबकि दूल्हे के भाई समेत आठ लोग घायल हो गए।

पिकअप से आमने-सामने भिड़ंत

जानकारी के अनुसार थाना कमालगंज क्षेत्र के ग्राम देवरान गढ़िया निवासी प्रदीप पाल की बारात मंगलवार बीती रात हरदोई जनपद के हसनापुर जा रही थी। बारात में शामिल एक्सयूवी गाड़ी जब इटावा-बरेली हाईवे पर थाना राजेपुर क्षेत्र के महमदपुर गढ़िया गांव के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही पिकअप से उसकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

गोरखपुर: चौरीचौरा में आग का तांडव, छह दुकानें जलकर राख; लाखों का सामान खाक

दूल्हे के भाई समेत आठ लोग घायल

टक्कर इतनी भीषण थी कि एक्सयूवी में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में सेना के जवान विश्वनाथ की मौत हो गई, जबकि दूल्हे के भाई समेत आठ लोग घायल हो गए।

Farrukhabad

दूल्हे के भाई समेत आठ लोग घायल

घायलों को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया।

RRB Group D Result 2026: स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका

जिस घर में शादी की खुशियां मनाई जा रही थीं, वहां हादसे की खबर पहुंचते ही मातम छा गया। सैनिक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

Location :  Farrukhabad

Published :  17 November 2026, 2:47 PM IST

Advertisement