Farrukhabad News: खुशियों का सफर मातम में बदला: ससुराल से लौट रहे युवक को तेज रफ्तार टैंकर ने रौंदा
फर्रुखाबाद में बुधवार दोपहर हाईवे पर एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया।