Mumbai Crime: सात साल का रिश्ता टूटा तो भड़का युवक, एक्स-गर्लफ्रेंड के घर पेट्रोल डालकर लगाई आग

मुंबई के डोंबिवली में ब्रेकअप से नाराज युवक ने कथित तौर पर एक्स-गर्लफ्रेंड के घर के दरवाजे पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। परिवार सुरक्षित है। पुलिस ने आरोपी दीपेश रस्तोगी को गिरफ्तार किया।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 22 November 2026, 3:07 PM IST
google-preferred

Mumbai: मुंबई के पास डोंबिवली से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने रिश्ता खत्म होने से नाराज होकर एक खतरनाक कदम उठाया। आरोप है कि 7-8 साल पुराने प्रेम संबंध के टूटने से परेशान होकर, उस व्यक्ति ने अपनी पूर्व प्रेमिका के घर के मुख्य दरवाजे पर पेट्रोल डाला और उसमें आग लगा दी।

घटना के समय, युवती अपने माता-पिता के साथ घर के अंदर ही मौजूद थी। गनीमत रही कि परिवार की सतर्कता के कारण आग को और फैलने से पहले ही बुझा दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

7 साल पुराने रिश्ते में आई दरार

पुलिस के अनुसार, डोंबिवली के एक पॉश इलाके में रहने वाली युवती आरोपी दीपेश रस्तोगी के साथ करीब 7-8 साल से रिश्ते में थी। हाल ही में उनके बीच दरार आ गई, जिसके चलते युवती ने रिश्ता खत्म करने का फैसला किया और आरोपी को इस बारे में बता दिया। पुलिस को शक है कि इसी फैसले से वह व्यक्ति बुरी तरह भड़क गया।

मुंबई इंडियंस ने अब तक 8 खिलाड़ियों को किया ट्रेड, लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

मुख्य दरवाजे पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

आरोप है कि ब्रेकअप से नाराज होकर दीपेश ने युवती के फ्लैट के मुख्य दरवाजे पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। दरवाजे पर आग की लपटें देखकर अंदर मौजूद युवती और उसके माता-पिता बुरी तरह घबरा गए। हालांकि, परिवार ने सूझबूझ से काम लिया और आग को घर के अंदर फैलने से पहले ही बुझा दिया।

Mumbai Police

मानपाडा थाना (Img- X)

परिवार की सतर्कता से टला बड़ा हादसा

युवती और उसके माता-पिता सुरक्षित हैं। अगर आग घर के अंदर फैल जाती, तो परिवार के लिए बड़ा खतरा पैदा हो सकता था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, परिवार की त्वरित कार्रवाई की बदौलत समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

मुंबई में प्रिंस विलियम और केट का देसी अंदाज, सचिन के साथ खेला गली क्रिकेट, अब PM मोदी से होगी मुलाकात

मानपाडा पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

घटना के बाद मानपाडा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी दीपेश रस्तोगी को गिरफ्तार कर लिया। मानपाडा पुलिस स्टेशन के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर संदीपन शिंदे ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार, अदालत ने आरोपी को 24 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Location :  Mumbai

Published :  22 November 2026, 3:07 PM IST

Advertisement