चोरी की स्प्लेंडर पर शान से घूम रहा था अरमान, देवरिया पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम ने सिखाया सबक

देवरिया में कोतवाली पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए डेढ़ वर्ष पहले चोरी हुई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी अरमान अंसारी को कुरना नाला पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पु

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 5 August 2026, 6:29 PM IST

Deoria: कोतवाली पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए करीब डेढ़ वर्ष पहले हुई बाइक चोरी की घटना का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है।

आरोपी गिरफ्तार, चोरी की बाइक बरामद

पुलिस अधीक्षक अभिजित आर. शंकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) आनन्द कुमार पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस और एंटी थेफ्ट टीम ने मुखबिर की सूचना पर कुरना नाला पुलिया के पास से अरमान अंसारी (20 वर्ष) पुत्र मुमताज अंसारी, निवासी रघवापुर, थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से हीरो स्प्लेंडर (UP 52 BQ 7458) बरामद हुई, जो चोरी की थी।

ये भी पढ़ें - Deoria News: सड़क पर दौड़ रही थी तेज रफ्तार गाड़ियां, तभी पहुंचा इंटरसेप्टर… 310 वाहनों पर हुई कार्रवाई

आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार, 23 नवंबर 2024 को महिला जिला चिकित्सालय के पास से उक्त बाइक चोरी हुई थी। इस संबंध में बाइक स्वामिनी रोशनी चौहान, निवासी ग्राम नदौली, थाना खुखुन्दू की तहरीर पर थाना कोतवाली में मु0अ0सं0 1131/2024 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।

ये भी पढ़ें - Deoria News: डाइनामाइट न्यूज़ की खबर का बड़ा असर, चाऊमीन में निकली थी छिपकली… अब रेस्टोरेंट पर हुआ बड़ा एक्शन

मामले में कानूनी कार्रवाई जारी

पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी और बाइक की बरामदगी के साथ इस चोरी के मामले का सफल अनावरण हो गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस एवं एंटी थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्रवाई में चोरी की बाइक बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Location :  Deoria

Published :  5 August 2026, 6:28 PM IST