Deoria News: डाइनामाइट न्यूज़ की खबर का बड़ा असर, चाऊमीन में निकली थी छिपकली… अब रेस्टोरेंट पर हुआ बड़ा एक्शन

देवरिया के पथरदेवा स्थित रॉयल बेकर्स में चाऊमीन में कथित छिपकली मिलने की शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापा मारा। जांच में सफाई व्यवस्था में कमी और एक्सपायरी खाद्य पदार्थ मिले। रेस्टोरेंट का संचालन सफाई दुरुस्त होने तक रोकने के निर्देश दिए गए। चाऊमीन, पनीर और मिठाई के नमूने जांच के लिए भेजे गए।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 5 August 2026, 1:26 PM IST
google-preferred

Deoria: पथरदेवा बाजार स्थित रॉयल बेकर्स रेस्टोरेंट में चाऊमीन में कथित तौर पर छिपकली मिलने का वीडियो प्रसारित होने और शिकायत सामने आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। डायनामाइट न्यूज़ में खबर प्रकाशित होने के बाद मामला सामने आया, जिसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया।

Royal Bakers में मिली सफाई व्यवस्था में कमी

आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देश और जिलाधिकारी देवरिया के आदेश पर सहायक आयुक्त (खाद्य)-II हितेन्द्र मोहन त्रिपाठी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम रॉयल बेकर्स पहुंची। जांच के दौरान प्रतिष्ठान में साफ-सफाई की गंभीर कमियां सामने आईं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने मौके पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। विभाग की ओर से सफाई व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त होने तक प्रतिष्ठान का संचालन रोकने के निर्देश दिए गए हैं।

एक्सपायरी खाद्य पदार्थ मौके पर नष्ट

निरीक्षण के दौरान रेस्टोरेंट में कुछ एक्सपायरी खाद्य पदार्थ भी पाए गए। खाद्य सुरक्षा टीम ने इन्हें मौके पर ही नष्ट कराया। कार्रवाई के बाद रेस्टोरेंट संचालक को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

चाऊमीन, पनीर और छेना मिठाई के लिए नमूने

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जांच के लिए चाऊमीन, पनीर और छेना मिठाई के नमूने भी लिए। इन नमूनों को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है। प्रयोगशाला से रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

धराली त्रासदी की पहली बरसी: अपनों को खोने का दर्द सीने में दबाए, अब आत्मनिर्भरता से आगे बढ़ रहे हैं ग्रामीण

दो आटा फैक्ट्रियों पर भी कार्रवाई

इसी अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मेसर्स गणेश इंडस्ट्रीज और सुंदरम इंडस्ट्रीज नाम की दो आटा निर्माण इकाइयों का भी निरीक्षण किया। जांच के दौरान लेबलिंग नियमों का पालन नहीं मिलने पर दोनों इकाइयों के कुल 1800 बोरे अग्रिम आदेश तक सील कर दिए गए।

दोनों प्रतिष्ठानों से आटा और मैदा के कुल चार नमूने भी जांच के लिए लिए गए हैं। इन नमूनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम रही मौजूद

पूरी कार्रवाई के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रेम चन्द्र, श्रीराम यादव, घनश्याम वर्मा, राम सिंगार यादव, राजू पाल और नेहा त्रिपाठी समेत विभागीय टीम मौजूद रही। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए विभाग की ओर से अभियान आगे भी जारी रहने की बात कही गई है।

Location :  Deoria

Published :  5 August 2026, 1:25 PM IST

Related News

Advertisement