बड़ी खबर: IB अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में कोर्ट ने सुनाया फैसला; ताहिर हुसैन समेत 4 को उम्रकैद

आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में शुक्रवार को कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए ताहिर हुसैन समेत पांचों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुना दी।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 31 July 2026, 4:34 PM IST
google-preferred

New Delhi: लगभग चार साल पहले 2020 में दिल्ली में हुए दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड में शुक्रवार को कोर्ट ने आखिरकार फैसला सुना दिया। अंकित शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी ताहिर हुसैन समेत पांचों दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुना दी।

दिल्ली की कड़कड़डुमा अदालत ने इस चर्चित हत्याकांड में सजा का ऐलान किया। इससे पहले कोर्ट ने 13 जुलाई 2026 को इश हत्याकांड में शामिल ताहिर हुसैन, नजीम, कासिम, अनस और जावेद को दोषी करार दिया था। कड़कड़डुमा अदालत ने दोषी करार दिये गये सभी पांचों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

Location :  New Delhi

Published :  31 July 2026, 4:32 PM IST

Advertisement