Delhi Crime: आजादपुर में 28 वर्षीय युवक की गोलियों से भूनकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

आजादपुर इलाके में मंगलवार तड़के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 8 September 2026, 3:24 PM IST
google-preferred
नई दिल्ली: उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आजादपुर इलाके में मंगलवार तड़के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान आलम (28) के रूप में हुई है। वह जहांगीर पुरी इलाके का रहने वाला था और मोहम्मद हनीफ का बेटा बताया जा रहा है।

पुलिस को बाबू जगजीवन राम मेमोरियल अस्पताल में तैनात एक कांस्टेबल से सूचना मिली थी कि गोली लगने से घायल एक युवक को अस्पताल लाया गया है। पुलिस टीम तुरंत अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने आलम को मृत घोषित कर दिया।

शुरुआती जांच में सामने आया कि युवक के शरीर पर कई गोलियों के निशान थे।

तड़के 1:45 बजे हुई वारदात

जांच में पता चला कि वारदात मंगलवार तड़के करीब 1:45 बजे नई सब्जी मंडी में दुकान नंबर A-1500 के पास हुई।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां से खून के धब्बे और कई खाली कारतूस बरामद किए गए। सबूत जुटाने के लिए मौके पर मोबाइल क्राइम टीम को भी बुलाया गया।

आरोपियों की तलाश जारी

इस मामले में आदर्श नगर थाने में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब हत्या के कारणों का पता लगाने और वारदात में शामिल आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

फिलहाल पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है।

Location :  New Delhi

Published :  8 September 2026, 3:24 PM IST

Advertisement