हिंदी
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
गिरफ्तार आरोपी की पहचान 19 वर्षीय तुषार के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस ने 17 और 15 साल के दो किशोरों को भी पकड़ा है। पुलिस अब मामले में आगे की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, आनंद पर्वत थाना क्षेत्र की नई बस्ती गली नंबर-16 में एक किशोर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। शुरुआती जांच में पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपियों की पहचान के लिए तकनीकी जानकारी जुटाई।
Crime Capital: 16 बार चाकू से ताबड़तोड़ वार; आनंद पर्वत में रंजिश का खूनी खेल
दिल्ली पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी विश्लेषण और स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के आधार पर वारदात में शामिल तीनों आरोपियों की पहचान की गई।
इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सात घंटे के अंदर मुख्य आरोपी तुषार को गिरफ्तार कर लिया और दोनों नाबालिगों को हिरासत में ले लिया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद किया गया है।
पुलिस मामले में हत्या के कारणों और आरोपियों की भूमिका को लेकर पूछताछ कर रही है।
Location : New Delhi
Published : 23 September 2026, 12:01 PM IST