हिंदी
New Delhi: दिल्ली में 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन से पहले पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। शनिवार को उन्हें स्पेशल एग्जिक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) की अदालत में पेश किया गया जहां उन्हे जमानत मिल गयी। उन्हे 50 हजार के पीस बॉंड पर छोड़ा गया हैं।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, अभिजीत दिपके को हिरासत में लेने से पहले दो नोटिस दिए गए थे। पुलिस ने उन्हें कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क जाने से मना किया था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि निर्देशों के बावजूद वे वहां जाने पर अड़े रहे, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया।
बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ BNSS की धारा 126/170 के तहत कार्रवाई की गई। शनिवार को उन्हें थाना मंदिर मार्ग में SEM कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।
अभिजीत दिपके को शुक्रवार को प्रस्तावित 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया था। यह कार्रवाई कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर हुई। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहले नोटिस दिए जाने की बात कही है।
इस बीच, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा को शनिवार को हिरासत से रिहा कर दिया गया। उन्हें भी शुक्रवार को 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया था।
AISA के मुताबिक, नेहा बोरा को आर.के. पुरम पुलिस स्टेशन में रखा गया था। उनकी रिहाई के बाद अब अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी और प्रदर्शन से पहले हुई पुलिस कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।
Location : New Delhi
Published : 17 October 2026, 4:38 PM IST
Topics : Abhijeet Dipke arrested AISA president CJP Founder Delhi Police Action Lahra Do Tiranga protest