दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दिपके को किया गिरफ्तार, इस धारा में हुआ केस दर्ज; तिहाड़ पर निगाहें

दिल्ली पुलिस ने CJP संस्थापक अभिजीत दीपके को शांति भंग की आशंका के तहत धारा 126/170 में गिरफ्तार किया है। उन्हें एसीएम कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 17 October 2026, 9:56 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ शांति भंग की आशंका के तहत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की धारा 126/170 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

बताया जा रहा है कि दीपके के खिलाफ दूसरी बार निवारक कार्रवाई की गई है। अब उन्हें एसीएम कोर्ट में पेश किए जाने की संभावना है।

आशुतोष रांका और सौरव दास के मामलों से जुड़ी चर्चा

दिपके की संभावित पेशी को लेकर यह भी चर्चा है कि अदालत पिछली जमानत बॉन्ड की शर्तों के कथित उल्लंघन पर कोई आदेश दे सकती है। इससे पहले आशुतोष रांका और सौरव दास के मामलों में भी कार्रवाई हुई थी। हालांकि, दिपके को तिहाड़ जेल भेजे जाने को लेकर अभी कोई अंतिम आदेश सामने नहीं आया है।

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कनॉट प्लेस और नई दिल्ली के अन्य इलाकों में लागू निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने के आरोप में कई एफआईआर दर्ज कीं। पुलिस ने बताया कि बार-बार घोषणाएं करने के बावजूद कनॉट प्लेस के आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। अधिकारियों के मुताबिक, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत जारी निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Location :  New Delhi

Published :  17 October 2026, 9:08 AM IST

Advertisement