Chitrakoot: “पाप की सजा… पैर में गोली” चित्रकूट में 50 हजार के इनामी दरिंदे का एनकाउंटर, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोचा

चित्रकूट के भरतकूप थाना क्षेत्र के मड़फा जंगल में सामूहिक दुष्कर्म के 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी जितेंद्र कुमार उर्फ भोले से पुलिस की मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि बदमाशों की गोली से एक सिपाही घायल हो गया। दो आरोपी जंगल में फरार हो गए हैं।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 26 July 2026, 11:03 AM IST
google-preferred

Chitrakoot: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी से शनिवार शाम पुलिस की मुठभेड़ हो गई। भरतकूप थाना क्षेत्र के मड़फा जंगल में हुई इस मुठभेड़ में मुख्य आरोपी जितेंद्र कुमार उर्फ भोले पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, बदमाशों की फायरिंग में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ। आरोपी के दो साथी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस ने कॉम्बिंग अभियान शुरू कर दिया है।

सामूहिक दुष्कर्म मामले में थी पुलिस को तलाश

पुलिस के अनुसार, आरोपी चित्रकूट की देवांगना घाटी में एक किशोर को बंधक बनाकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना में वांछित था। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

Chitrakoot: चित्रकूट में बड़ा स्वास्थ्य कार्यक्रम; HPV (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) का मुफ्त टीकाकरण,

गुप्त सूचना पर जंगल में की गई घेराबंदी

शनिवार शाम करीब 5 बजे एसओजी टीम और बहिलपुरवा थाना पुलिस को सूचना मिली कि सामूहिक दुष्कर्म की घटना में शामिल आरोपी बाइक से मड़फा के जंगल की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने हुड़ा मोड़ पुल के पास घेराबंदी कर दी।

बदमाशों ने पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस के अनुसार, खुद को घिरा देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर तमंचे से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान बहिलपुरवा थाने में तैनात सिपाही राघवेंद्र सिंह के दाहिने हाथ में गोली लग गई।

आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में जितेंद्र कुमार उर्फ भोले के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।

Chitrakoot: चित्रकूट के RTO मे भ्रष्टाचार धड़ल्ले से जारी, दलाल कालेधन के कारोबर को दे रहें है अंजाम, जानें पूरा मामला

दो आरोपी फरार

मुठभेड़ के दौरान घायल आरोपी को छोड़कर उसके दो साथी जंगल की ओर भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, भरतकूप थाना प्रभारी विनोद कुमार राय, सदर कोतवाल दुर्ग विजय सिंह और शिवरामपुर चौकी प्रभारी शनि चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फरार आरोपियों की तलाश में जंगल में व्यापक कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है।

घायल सिपाही और आरोपी अस्पताल में भर्ती

पुलिस ने घायल सिपाही राघवेंद्र सिंह और घायल आरोपी जितेंद्र कुमार उर्फ भोले को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश जारी है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Chitrakoot

Published :  26 July 2026, 11:03 AM IST

Advertisement