
प्रतीकात्मक छवि (Img: Google)
Barabanki: बाराबंकी जिले के माती थाना क्षेत्र के मीरपुर मुजरा टाइकला गांव में मंगलवार रात एक मामूली विवाद ने दर्दनाक घटना का रूप ले लिया। यहां संविदाकर्मी टेक्नीशियन दुर्गेश (21) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार, दुर्गेश विद्युत विभाग में संविदा टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था और अपनी मौसी संगीता के घर रह रहा था। घटना की रात वह टावर का तार टूटने की सूचना पर श्रमिकों को बुलाने जा रहा था।
इसी दौरान घर से करीब 300 मीटर पहले आजाद नगर माइनर के पास कुछ लोग डीजे बजाकर सड़क पर डांस कर रहे थे। दुर्गेश ने उन्हें रास्ता खाली करने के लिए कहा, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया और मामला हिंसक हो गया।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर हमलावरों ने दुर्गेश पर शटरिंग की फंटी और ईंट से बेरहमी से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दुर्गेश को तुरंत एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Mainpuri: किशनी में गौवंश तस्करी की आशंका, ग्रामीणों ने ट्रक पकड़ा; खेत में फंसा वाहन
मृतक के मौसेरे भाई अखिलेश रावत ने आरोप लगाया है कि यह घटना दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है। उन्होंने श्याम देव चौहान, अंकित, प्रमोद, प्यारे और राहुल चौहान पर हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही प्रधान प्रतिनिधि की भूमिका को भी संदिग्ध बताया है।
परिजनों का यह भी आरोप है कि घटना के बाद उन्हें तुरंत सूचना नहीं दी गई और मामले को छिपाने की कोशिश की गई।
परीक्षा केंद्र पर अचानक पहुंचे DM-SP, अंदर की जांच में सामने आई ये बड़ी तैयारी!
माती थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Location : Barabanki
Published : 10 June 2026, 4:21 PM IST
Topics : Barabanki Crimenews Investigation murder uppolice