
प्यार के आगे धर्म भी पड़ा कमजोर (Img: Dynamite News)
Badaun: बदायूं के थाना उसावां क्षेत्र में धर्म परिवर्तन कर एक युवती के शादी करने का मामला सामने आया है। इसे लेकर पूरे इलाके में दिनभर चर्चा का माहौल रहा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती हीरा नजमा ने स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपनाकर अपना नाम हिमांसी कुमारी रख लिया। इसके बाद उसने वार्ड नंबर-2 निवासी अतुल कुमार के साथ पहले न्यायालय में कोर्ट मैरिज की। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों ने कस्बे के खाटूश्याम मंदिर में वैदिक रीति-रिवाज से सात फेरे लिए। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मंदिर में मौजूद रहे।
शादी के बाद नवविवाहिता हिमांशी कुमारी ने अपने परिवार से जान का खतरा बताया। मामले की जानकारी मिलते ही उसावां थाना पुलिस हरकत में आई और एहतियात के तौर पर दोनों पक्षों को थाने बुलाया।
Badaun: गश्त लगा रहे सब इंस्पेक्टर की बनी आखिरी रात, कार ने रौंदा, कांस्टेबल गंभीर
थाने में पुलिस ने लड़का-लड़की पक्ष से अलग-अलग पूछताछ की। युवती ने पुलिस के सामने बयान दिया कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन कर अतुल के साथ शादी की है। किसी तरह का दबाव नहीं है और वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है। युवती के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने सभी कानूनी पहलुओं को देखते हुए हिमांशी को उसके पति अतुल कुमार के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों बालिग हैं और युवती ने स्वेच्छा से शादी की बात कही है। फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस मामले पर नजर बनाए हुए है।
Location : badaun
Published : 17 June 2026, 1:44 PM IST
Topics : Badaun crime news UP News UP Police