यूपी के करोड़ों के शिक्षा घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन, अयोध्या समेत कई जिलों में छापेमारी

उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग से जुड़े कथित करोड़ों रुपये के वित्तीय घोटाले की जांच में CBI ने अयोध्या में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने देवकाली क्षेत्र स्थित एक आवास पर करीब तीन घंटे तक तलाशी ली और कई अहम दस्तावेज अपने कब्जे में लिए। मामले की जांच हाईकोर्ट के आदेश के बाद CBI को सौंपी गई है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 17 June 2026, 3:04 PM IST
google-preferred

Ayodhya: उत्तर प्रदेश के शिक्षा विभाग से जुड़े कथित करोड़ों रुपये के घोटाले की जांच अब तेज हो गई है। इसी मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी CBI ने बुधवार सुबह अयोध्या में छापेमारी की। CBI की टीम सुबह करीब 6 बजे कोतवाली नगर क्षेत्र के देवकाली पुलिस चौकी के पास स्थित पवन कुमार मालवीय के आवास पर पहुंची। अचानक पहुंची टीम ने पूरे घर की तलाशी शुरू कर दी, जिससे इलाके में हलचल मच गई।

करीब तीन घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान CBI अधिकारियों ने कई दस्तावेज, फाइलें और महत्वपूर्ण रिकॉर्ड खंगाले। जांच टीम ने कुछ दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

अमेठी के वित्त एवं लेखा विभाग से जुड़ा है मामला

जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई अमेठी जनपद के वित्त एवं लेखा विभाग और शिक्षा विभाग में हुए कथित वित्तीय घोटाले की जांच के तहत की गई है। आरोप है कि विभागों में करोड़ों रुपये की वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच पहले न्यायालय के स्तर पर पहुंची और बाद में हाईकोर्ट के आदेश पर इसकी जिम्मेदारी CBI को सौंप दी गई। अब सीबीआई पूरे मामले में दस्तावेजों और संबंधित लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

सालों का साथ, एक झटके में इनकार और फिर… अयोध्या में प्रेमी के घर के बाहर तमाशा देख रहे लोगों के उड़ गए होश

कई जिलों में एक साथ पहुंची CBI की टीमें

CBI ने केवल अयोध्या ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी एक साथ कार्रवाई की। स्पेशल कोर्ट से जारी सर्च वारंट के आधार पर अमेठी, लखनऊ, प्रतापगढ़ और कुशीनगर में भी सीबीआई की अलग-अलग टीमों ने छापेमारी की। इस दौरान अधिकारियों ने संबंधित स्थानों पर रिकॉर्ड और दस्तावेजों की जांच की।

तीन घंटे तक चली तलाशी, पूछताछ भी हुई

अयोध्या में हुई कार्रवाई के दौरान CBI अधिकारियों ने आवास पर मौजूद लोगों से पूछताछ भी की। टीम ने यह पता लगाने की कोशिश की कि घोटाले से जुड़े दस्तावेज कहां हैं और किन लोगों की इसमें भूमिका रही है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी गिरफ्तारी की सूचना सामने नहीं आई है।

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या राम मंदिर की दानराशि में गबन का आरोप, आखिर श्रद्धालुओं का दान कहां गया?

हाईकोर्ट के आदेश पर हो रही जांच

बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग से जुड़े इस मामले की जांच पहले अन्य स्तरों पर चल रही थी। बाद में हाईकोर्ट के आदेश के बाद इसकी जांच सीबीआई को सौंपी गई। अब सीबीआई वित्तीय लेनदेन, दस्तावेजों और अधिकारियों की भूमिका समेत हर पहलू की जांच कर रही है।

Location :  Ayodhya

Published :  17 June 2026, 3:04 PM IST

Related News

Advertisement