मुस्कुराते हुए घर से निकले, पर लौटकर नहीं आए; बदायूं में भाई-बहन के आखिरी सफर की खौफनाक दास्तान

बदायूं में तेज रफ्तार कार की एक टक्कर ने बाइक सवार भाई-बहन की जिंदगी मुश्किल में डाल दी। सड़क पर हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई।

Post Published By: Pratibha Yadav
Updated : 6 September 2026, 5:00 PM IST
google-preferred

Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के अलापुर थाना क्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा सखानूं पेट्रोल पंप के सामने हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में युवक का एक हाथ धड़ से अलग हो गया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बदायूं जाते समय कार ने मारी टक्कर

जानकारी के मुताबिक, गुड़हाना गांव निवासी 35 वर्षीय मुस्लिम पुत्र लियाकत अपनी बहन चांद तारा के साथ बाइक से बदायूं जा रहे थे। इसी दौरान सखानूं पेट्रोल पंप के पास पीछे से/सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों भाई-बहन सड़क पर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आई।

Budaun: भैंस चोरी के नेटवर्क पर पुलिस का वार, मुठभेड़ में शौकीन उर्फ शानू के दो पैरों में लगी गोली

युवक की हालत गंभीर

हादसे में मुस्लिम को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना में उनका एक हाथ धड़ से अलग हो गया। वहीं उनकी बहन चांद तारा भी घायल हुई हैं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की।

अस्पताल भेजे गए घायल

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है और चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

Budaun: पुलिस लाइन में रात को दिखा अद्भुत नजारा, डीएम-एसएसपी ने की पूजा, फिर बच्चों ने लूटी महफिल

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे से संबंधित जानकारी जुटाई और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। तेज रफ्तार कार और उसके चालक के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Location :  Badaun

Published :  6 September 2026, 5:00 PM IST

Advertisement