अमेठी पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’: स्कूल से गायब हुए दो सगे भाई 4 घंटे में बरामद, परिजनों की आंखों में छलके खुशी के आंसू

अमेठी में स्कूल से छुट्टी के बाद लापता हुए दो सगे नाबालिग भाइयों को पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत महज चार घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। एसपी सरवणन टी. के निर्देशन में गठित टीमों ने सीसीटीवी और स्थानीय सुरागों की मदद से बच्चों को खोजकर परिजनों के सुपुर्द किया।

Post Published By: Priyam Kashyap
Updated : 15 August 2026, 6:56 PM IST

Amethi: अमेठी में स्कूल से छुट्टी के बाद घर के लिए निकले दो सगे नाबालिक भाई लापता हो गए। बच्चों के गायब होने की खबर से परिजनों में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत तलाश तेज कर दी। पुलिस टीम ने लगातार पतारसी और सुरागरसी करते हुए महज चार घंटे में दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया।बच्चों के सकुशल बरामद होने के बाद परिजनों ने राहत की सांस लिया।

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को जिले के शिवरतन गंज थाना क्षेत्र के गोडखरा मजरे सतगंवा निवासी चन्द्रकेश पुत्र सूरजपाल ने लिखित तहरीर देकर बताया कि उनके नाती अजय उम्र 14 वर्ष, विजय उम्र 10 वर्ष पुत्रगण अशोक राजकीय विद्यालय एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय सेमरौता पढ़ने गये थे। अवकाश होने के बाद विद्यालय से घर वापस नहीं आये है। थाने की पुलिस ने तत्काल प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल मामले को संज्ञान लेते हुए टीमें लगा दिया।

ये भी पढ़ें - Amethi: आखिर 15 अगस्त से पहले अमेठी में क्यों जमा हुई हजारों की भीड़? सड़कों पर दिखा अनोखा नजारा

पुलिस ने सीसीटीवी व अन्य माध्यमों का लिया सहारा

मामला दो नाबालिक सगे भाइयों के गायब होने का था।लिहाजा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया।से स्कूल से घर की तरफ जाने वाले रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरो को पुलिस निकलवाकर बच्चों के फोटो से मिलान करने का काम शुरू किया। उधर दूसरी टीम बच्चों की फोटो दिखा कर राहगीरों वा स्थानीय लोगों से जानकारी जुटाने का प्रयास शूर किया। पुलिस हर स्तर से बच्चों तक पहुंचने का प्रयास कर रही थी।

ये भी पढ़ें - Amethi News: बसपा नेता की कार पर आधी रात हमला, लाठी-डंडे और पत्थरों से तोड़फोड़; विधायक के करीबियों पर गंभीर आरोप 

चार घंटे के अंदर सकुशल हुए बरामद

पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयास करते हुए चार घण्टे के अन्दर दोनो सगे भाइयों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया। दोनो बच्चों के बरामदगी के बाद पुलिस आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए को दोनों सगे भाइयों उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों द्वारा अमेठी पुलिस के त्वरित एवं सराहनीय कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया गया।

Location :  Amethi

Published :  15 August 2026, 6:56 PM IST