LPG Price Today: गैस सिलेंडर उपभोक्ताओं को राहत? जानिए कब तक सस्ता हो सकता है गैस सिलेंडर

LPG Price Today: 19 जून को घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। पिछले महीनों में हुई बढ़ोतरी के बाद उपभोक्ताओं को अब संभावित राहत की उम्मीद है। जानिए प्रमुख शहरों में LPG के ताजा रेट और जुलाई समीक्षा में दाम घटने की कितनी संभावना है।

Updated : 19 June 2026, 10:17 AM IST
google-preferred

New Delhi: देशभर में 19 जून को घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत सरकारी तेल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से जारी ताजा दरों के अनुसार, दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 942 रुपये बनी हुई है। वहीं मुंबई में इसकी कीमत 941.50 रुपये है।

एलपीजी की कीमतों की समीक्षा हर महीने की जाती है, लेकिन फिलहाल उपभोक्ताओं को राहत नहीं है। घरेलू सिलेंडर के साथ-साथ 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी स्थिर बने हुए हैं।

शहरवार चेक करें LPG सिलेंडर का लेटेस्ट रेट

शहर घरेलू सिलेंडर (14.2 किग्रा) कमर्शियल सिलेंडर (19 किग्रा)
दिल्ली 942.0 रुपये 3113.5 रुपये
मुंबई 941.5 रुपये 3067.5 रुपये
कोलकाता 968.0 रुपये 3256.0 रुपये
चेन्नई 957.5 रुपये 3283.0 रुपये
बेंगलुरु 944.5 रुपये 3198.0 रुपये
अहमदाबाद 949.0 रुपये 3133.0 रुपये
लखनऊ 979.5 रुपये 3236.0 रुपये
भुवनेश्वर 968.0 रुपये 3290.5 रुपये
पटना 1031.5 रुपये 3400.5 रुपये

हाल के महीनों में लगातार बढ़े हैं दाम

एलपीजी उपभोक्ताओं को पिछले कुछ महीनों में लगातार महंगाई का सामना करना पड़ा है। सरकारी तेल कंपनियों ने 7 जून को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की थी। इससे पहले मार्च महीने में भी 60 रुपये का इजाफा किया गया था।

LPG Price : 14 KG सिलेंडर पर सरकार कितना खर्च करती है? जानिए हर सिलेंडर पर कितना नुकसान

वहीं कमर्शियल सिलेंडर की बात करें तो मई महीने में इसकी कीमत में 993 रुपये की ऐतिहासिक बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद 1 जून को भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 42 रुपये की बढ़ोतरी हुई। लगातार बढ़ती कीमतों का असर घरेलू बजट के साथ-साथ छोटे कारोबारियों और होटल-रेस्तरां उद्योग पर भी पड़ा है।

कब तक कम हो सकते हैं दाम?

बढ़ती कीमतों के बीच उपभोक्ताओं की नजर अब अगले मूल्य संशोधन पर टिकी हुई है। बाजार में यह उम्मीद जताई जा रही है कि यदि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी बनी रहती है तो आने वाले समय में एलपीजी के दामों में कुछ राहत मिल सकती है।

ईरान और अमेरिका के बीच शांति समझौते तथा होर्मुज मार्ग के खुलने के बाद ऊर्जा बाजार में स्थिरता की उम्मीद बढ़ी है। हालांकि, इसके बावजूद एलपीजी की कीमतों में तत्काल कटौती की संभावना कम मानी जा रही है। माना जा रहा है कि 1 जुलाई को होने वाली समीक्षा के बाद ही किसी संभावित राहत पर फैसला लिया जा सकता है लेकिन अभी दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

तेल कंपनियां उठा रही हैं भारी घाटा

पेट्रोलियम मंत्रालय पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि घरेलू गैस सिलेंडर की बिक्री कीमत वास्तविक लागत से काफी कम है। मंत्रालय के अनुसार, एलपीजी के आयात, रिफिलिंग और उपभोक्ताओं तक डिलीवरी की कुल लागत लगभग 1600 रुपये प्रति सिलेंडर बैठती है।

Petrol-Diesel Price: क्या बंद हो जाएगा आपके घर का चूल्हा? LPG पर मंडरा रहा संकट

इसके मुकाबले तेल कंपनियां आम उपभोक्ताओं को घरेलू सिलेंडर करीब 942 रुपये में उपलब्ध करा रही हैं। यानी कंपनियों को प्रति सिलेंडर लगभग 700 रुपये का घाटा उठाना पड़ रहा है। ऐसे में कीमतों में बड़ी कटौती का फैसला तुरंत लिया जाना आसान नहीं माना जा रहा है।

फिलहाल राहत का इंतजार

एलपीजी उपभोक्ताओं को फिलहाल किसी तत्काल राहत की उम्मीद नहीं दिख रही है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी रहती है तो जुलाई की समीक्षा के बाद घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कुछ कमी देखने को मिल सकती है। तब तक उपभोक्ताओं को मौजूदा दरों पर ही सिलेंडर खरीदना होगा।

Location :  New Delhi

Published :  19 June 2026, 10:17 AM IST

Advertisement