हिंदी
साल 2025 के अंत में सोने-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आज सोना सस्ता हुआ है, जबकि चांदी के दामों में तेज उछाल दर्ज किया गया। ऐसे में खरीदारी और निवेश से पहले लेटेस्ट रेट जानना जरूरी है।
गोल्ड प्राइस में नरमी (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
New Delhi: साल 2025 के खत्म होने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और साल के आखिरी महीने में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिसंबर के दौरान सोने ने कई बार अपने रिकॉर्ड स्तर को छुआ, लेकिन आज यानी 30 दिसंबर को घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, चांदी के दामों में तेज उछाल देखने को मिला है, जिससे निवेशकों और खरीदारों दोनों की नजरें बाजार पर टिकी हुई हैं।
आज 24 कैरेट सोने के भाव में करीब 710 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। इसके बाद 24 कैरेट सोना 1,41,710 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। कल यही भाव 1,42,420 रुपये प्रति 10 ग्राम था। इसी तरह 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दामों में भी नरमी देखी गई है।
24 कैरेट सोना (10 ग्राम): ₹1,41,710
22 कैरेट सोना (10 ग्राम): ₹1,29,900
18 कैरेट सोना (10 ग्राम): ₹1,06,280
22 कैरेट सोने के भाव में आज करीब 650 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है, जबकि 18 कैरेट सोना 540 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। जानकारों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोरी और डॉलर में मजबूती के कारण घरेलू सर्राफा बाजार पर दबाव बना हुआ है।
दिल्ली, मुंबई और अयोध्या जैसे प्रमुख शहरों में आज सोने के भाव राष्ट्रीय औसत के आसपास ही बने हुए हैं। स्थानीय टैक्स और मेकिंग चार्ज के कारण कीमतों में हल्का अंतर जरूर हो सकता है, लेकिन कुल मिलाकर तीनों शहरों में 24 कैरेट सोना करीब 1.41 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ही मिल रहा है। ज्वैलर्स के अनुसार शादी-विवाह के सीजन में मांग बढ़ने की उम्मीद है, जिससे आगे चलकर दामों में फिर से तेजी आ सकती है।
प्रतीकात्मक छवि (फोटो सोर्स- इंटरनेट)
जहां सोने के दामों में गिरावट आई है, वहीं चांदी की कीमतों में आज जोरदार तेजी देखने को मिली है।
चांदी (10 ग्राम): ₹25,800
चांदी (1 किलो): ₹2,58,000
चांदी के भाव में आज करीब 4,000 रुपये प्रति किलो का उछाल दर्ज किया गया है। औद्योगिक मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले सकारात्मक संकेतों के चलते चांदी मजबूत होती दिख रही है।
24 कैरेट: ₹1,39,240 प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: ₹1,27,640 प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट: ₹1,04,430 प्रति 10 ग्राम
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि साल के अंत में कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। अगर आप गहनों की खरीदारी करना चाहते हैं तो मौजूदा गिरावट एक अच्छा मौका हो सकता है। वहीं, निवेश के नजरिए से खरीदारी करने वालों को लंबी अवधि को ध्यान में रखकर फैसला लेने की सलाह दी जा रही है।