महराजगंज नगर पुलिस चौकी प्रभारी, जखीरा, चिऊटहा, फरेंदा, समेत 8 लोग लाइन हाजिर, जानिए किसको मिली नई जिम्मेदारी

महराजगंज पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, आठ उपनिरीक्षक किए गए लाइन हाजिर जबकि चार पुलिसकर्मियों को मिली नई तैनाती। एसपी के आदेश के बाद पुलिस महकमे में मची हलचल।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 31 May 2026, 11:10 AM IST

Maharajganj: जनपद के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विभिन्न थानों और चौकियों पर तैनात एक दर्जन पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए उनके तबादले किए गए हैं। वहीं आठ उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेज दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

इन उपनिरीक्षकों को किया गया पुलिस लाइन संबद्ध

जारी आदेश के अनुसार नगर कोतवाली की नगर चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक धर्मेंद्र जैन, जखिरा चौकी प्रभारी भूपेंद्र प्रताप सिंह, चिउटहां चौकी प्रभारी अमित रंजन सिंह, थाना फरेंदा के उपनिरीक्षक मधुकर सिंह, कोल्हुई थाने के उपनिरीक्षक शहनवाज अहमद, पुरंदरपुर थाने के उपनिरीक्षक सर्वदेव खरवार, नौतनवां कस्बा चौकी प्रभारी रामजी गुप्ता तथा निचलौल थाने के उपनिरीक्षक प्रधान यादव को पुलिस लाइन संबद्ध कर दिया गया है।

विभागीय कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश में विभागीय कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने तथा प्रशासनिक आवश्यकताओं के मद्देनजर यह कार्रवाई की गई है। एक साथ आठ उपनिरीक्षकों के लाइन हाजिर किए जाने से पुलिस महकमे में कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि विभाग की ओर से इस संबंध में कोई विस्तृत कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है।

चार पुलिसकर्मियों को मिली नई जिम्मेदारी

इसके अलावा चार पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं। उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश त्रिपाठी को कोल्हुई थाना से स्थानांतरित कर सिंदुरिया थाना भेजा गया है। आरक्षी राहुल तिवारी को भिटौली थाना से बृजमनगंज थाना, विपिन यादव को फरेंदा थाना से भिटौली थाना तथा उपनिरीक्षक अरविंद यादव को पुरंदरपुर थाना से स्थानांतरित कर बृजमनगंज थाना में तैनाती दी गई है।

कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में कदम

पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई तैनाती पाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

केंद्रीय ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल: संजय लोहिया वित्त मंत्रालय के सचिव बने; MSME, Chemicals में भी बदलाव, देखें पूरी सूची

कार्यकुशलता और जवाबदेही पर जोर

पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से स्पष्ट है कि विभाग में कार्यकुशलता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए समय-समय पर प्रशासनिक बदलाव किए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में इन बदलावों का असर जनपद की कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था पर देखने को मिल सकता है।

Location :  Maharajganj

Published :  31 May 2026, 11:07 AM IST