हिंदी
विभा देवी और प्रकाश वीर
Patna: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में कुछ महीने बाकी हैं और राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लिए शनिवार को एक बड़ा झटका लगा जब नवादा और रजौली (सुरक्षित) विधानसभा सीटों के दो विधायकों, विभा देवी और प्रकाश वीर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। दोनों विधायकों ने यह इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव को सौंपा, जिसे तुरंत स्वीकार भी कर लिया गया।
इस इस्तीफे से बिहार की राजनीति में एक नई उथल-पुथल मच गई है। इन दोनों विधायकों का इस्तीफा ऐसे समय में हुआ है जब बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों के बीच सीटों और उम्मीदवारों को लेकर गंभीर बातचीत चल रही है। विशेष रूप से, बिहार की सत्ताधारी पार्टी JDU और विपक्षी महागठबंधन के बीच दलबदल की अटकलें तेज हो गई हैं।
प्रशांत किशोर की बढ़ी मुश्किलें: बिहार चुनाव से पहले दर्ज हुआ केस, जानें क्या है पूरा मामला
राजनीतिक सूत्रों के मुताबिक, विभा देवी और प्रकाश वीर का इस्तीफा इस बात का संकेत हो सकता है कि दोनों नेता जल्द ही जनता दल यूनाइटेड (JDU) में शामिल हो सकते हैं। नवादा और रजौली सीटों पर इन विधायकों का इस्तीफा, नीतीश कुमार की पार्टी के लिए चुनावी दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम साबित हो सकता है। अगर दोनों नेता JDU में शामिल होते हैं, तो यह पार्टी को चुनाव में एक मजबूती प्रदान करेगा, खासकर जब राज्य में चुनावी माहौल गरमाया हुआ है।
बिहार के राजनीतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि यह इस्तीफा आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान दल-बदल की प्रक्रिया को गति देने वाला हो सकता है। RJD के लिए यह नुकसान की बात हो सकती है, क्योंकि यह पार्टी अपने प्रभावशाली नेताओं को खो रही है, जबकि JDU को इसका लाभ मिल सकता है। इस घटनाक्रम ने साफ तौर पर संकेत दिया है कि बिहार में चुनावी घमासान शुरू होने से पहले दलबदल का खेल चरम पर है।
अब सवाल यह उठता है कि नवादा और रजौली सीटों पर उपचुनाव होंगे या नहीं। हालांकि, इन सीटों पर चुनावी प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग का निर्णय ही अंतिम होगा, लेकिन फिलहाल यह साफ है कि राजनीतिक पार्टियों के बीच दलबदल की गतिविधियां तेज हो गई हैं और आने वाले दिनों में यह मुद्दा और अधिक जटिल हो सकता है।
इस इस्तीफे ने RJD के लिए नई चुनौतियां खड़ी कर दी हैं और उन्हें अपनी रणनीतियों को लेकर पुनः विचार करने की आवश्यकता हो सकती है। गौरतलब है कि बिहार में दो चरणों में चुनाव का एलान किया गया हैं। छह और ग्यारह नवंबर को वोटिंग की जाएगी। चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किया जाएगा।
Location : Patna
Published : 12 October 2025, 2:38 PM IST
Topics : Bihar elections 2025 bihar polls JDU MLA Resigns rjd