Pappu Yadav: रास्ते में अचानक हुआ हादसा, बाल-बाल बची सांसद की जान, पुलिसकर्मी घायल

बिहार में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के काफिले के साथ रास्ते में ऐसा हादसा हुआ कि उनका कार्यक्रम बीच में ही रुक गया। पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई और एक पुलिसकर्मी को चोट भी आई। आखिर क्या हुआ था?

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 23 November 2026, 9:22 AM IST
google-preferred

Katihar: कटिहार में पूर्णिया के निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव के काफिले की एक गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इस दुर्घटना में पप्पू यादव बाल-बाल बच गए, जबकि सुरक्षा में चल रही पुलिस की गाड़ी में सवार एक पुलिसकर्मी को हल्की चोट आई है। हादसे के बाद सांसद ने अपना कार्यक्रम बीच में ही छोड़ दिया और कुम्हरी से वापस पूर्णिया लौट गए।

निजी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे पप्पू यादव

जानकारी के मुताबिक, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव कटिहार के सालमारी में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान कटिहार जिले के कदवा थाना क्षेत्र में कुम्हरी पेट्रोल पंप के पास उनके काफिले के साथ हादसा हो गया। सांसद की सुरक्षा में चल रही पुलिस की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से नीचे उतर गई।

पूर्णिया में पप्पू यादव के काफिले में शामिल कार हादसे का शिकार हो गई।

बाबा दरबार में माथा टेका, फिर सरकार को ललकारा! पप्पू यादव ने किस लड़ाई का किया ऐलान?

पुलिसकर्मी को आई हल्की चोट

इस दुर्घटना में पप्पू यादव सुरक्षित रहे, जबकि पुलिस की गाड़ी में सवार एक पुलिसकर्मी को हल्की चोट आई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर कदवा थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।

हादसे के बाद पूर्णिया लौटे सांसद

घटना के बाद पप्पू यादव कुम्हरी से ही वापस पूर्णिया के लिए रवाना हो गए। वहीं, मौके पर पहुंची कदवा थाना पुलिस ने सड़क से नीचे उतरी दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को बाहर निकलवाया। फिलहाल, इस हादसे के चलते सांसद का सालमारी जाने का कार्यक्रम बीच में ही रुक गया।

Location :  Bihar

Published :  23 November 2026, 9:22 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement