सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हुए हमले के मामले में आरोपी रहे हैप्पी शर्मा और सुमित गिरि का क्षेत्र में लौटने पर रोड शो के जरिए स्वागत किया गया। भाजपा नेताओं और समर्थकों की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम के बाद राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव को पटना सिविल कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी। सुबह से ही उनके समर्थक कोर्ट के बाहर जमा थे।