हिंदी
बिहार के नालंदा स्थित प्रसिद्ध मघड़ा शीतला माता मंदिर में पूजा के दौरान बड़ा हादसा हो गाय। भगदड़ में कई लोग हताहत हुए हैं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन की कार्रवाई और हादसे की पूरी जानकारी के लिए पढ़ें यह खबर
नालंदा के शीतला देवी मंदिर में पूजा के दौरान भगदड़ (source: Dynamite News)
Nalanda: बिहार के नालंदा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। दीपनगर थाना क्षेत्र के मघड़ा गांव स्थित प्रसिद्ध प्राचीन शीतला माता मंदिर में मंगलवार को पूजा-अर्चना के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। इस दर्दनाक हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की कुचलकर मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों और बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, चैत्र मास के चलते शीतला माता मंदिर में सुबह से ही भारी भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। दोपहर होते-होते श्रद्धालुओं की संख्या इतनी बढ़ गई कि मंदिर परिसर छोटा पड़ने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इसी दौरान अचानक धक्का-मुक्की शुरू हुई, जिसने देखते ही देखते बड़ी भगदड़ का रूप ले लिया। चीख-पुकार के बीच लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरते चले गए। भीड़ के अत्यधिक दबाव के कारण कई लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि दर्जनों लोग जमीन पर गिरने के कारण चोटिल हो गए।
1 अप्रैल से देशभर के टोल प्लाज़ा नियमों में बड़ा बदलाव, जानिये पूरा अपडेट
हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि मंदिर की ऐतिहासिक महत्ता और यहां जुटने वाली संभावित भीड़ के बावजूद प्रशासन की ओर से सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे। यदि प्रवेश और निकास द्वारों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात होता, तो इस हृदयविदारक घटना को टाला जा सकता था। सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल मंदिर परिसर में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है।
RBSE 12th Result 2026 Declared: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक
पंचाने नदी के तट पर स्थित मघड़ा का यह शीतला माता मंदिर क्षेत्र का एक प्रमुख सिद्धपीठ माना जाता है। यहाँ दूर-दराज से श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर आते हैं। धार्मिक मान्यता है कि इस मंदिर में मत्था टेकने से चर्म रोगों और बच्चों से जुड़ी बीमारियों से मुक्ति मिलती है। इस प्राचीन और रहस्यमयी मंदिर के प्रति लोगों की अटूट आस्था है, लेकिन आज के हादसे ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
No related posts found.