हिंदी
शुरुआती रुझानों में एनडीए ने बढ़त बनाई है
Patna: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों की मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से जारी है और शुरुआती रुझानों ने पूरे राज्य की राजनीतिक हवा बदल दी है। दो चरणों (6 और 11 नवंबर) में हुए मतदान के बाद अब तक का सबसे ज्यादा 67.13 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ, जिसने इस बार के चुनाव को ऐतिहासिक बना दिया। इस भारी मतदान ने चुनावी विशेषज्ञों को पहले ही संकेत दे दिए थे कि जनता इस बार निर्णायक बदलाव के मूड में है।
मतगणना के शुरुआती रुझानों में NDA 109 से ज्यादा सीटों पर मजबूत बढ़त बनाए हुए है। सुबह 9:30 बजे तक के ताज़ा आंकड़ों के अनुसार, NDA 149 सीटों पर आगे है, जिसमें BJP 76, JDU 65, LJP (रामविलास) 7 और HAM 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।
दूसरी ओर महागठबंधन 74 सीटों तक सीमित दिख रहा है। इसमें RJD 59, कांग्रेस 10, CPI-ML 3 और CPI-1 सीट पर आगे हैं।
इन रुझानों ने साफ संकेत दे दिए हैं कि बिहार की राजनीति में NDA मजबूती से वापसी कर रहा है, जबकि महागठबंधन अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन करता प्रतीत हो रहा है।
7 राज्यों की 8 सीटों पर उपचुनाव संग्राम: बिहार के अलावा झारखंड से जम्मू-कश्मीर तक किसका बढ़ा पलड़ा?
इस बार बिहार की जनता ने आजादी के बाद सबसे अधिक मतदान कर नया कीर्तिमान बनाया। भारी मतदान ने दोनों गठबंधनों को नई रणनीतियां बनाने पर मजबूर किया था। कई राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ग्रामीण इलाकों में विकास, रोजगार, शिक्षा और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों ने चुनावी रुझानों पर सीधा प्रभाव डाला है।
बिहार के चुनावी अखाड़े में इस बार मुख्य मुकाबला NDA और महागठबंधन के बीच रहा।
NDA में शामिल हैं:
वहीं महागठबंधन में प्रमुख दल हैं:
इसके अलावा चुनाव में कई नए व छोटे दलों ने भी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया, जिनमें सबसे चर्चित रहे प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी। राजनीतिक विश्लेषक इसे इस चुनाव की ‘थर्ड फ्रंट’ की मजबूत शुरुआत मान रहे हैं। साथ ही तेज प्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल (JJD) और AIMIM ने भी कई क्षेत्रों में वोटरों को आकर्षित किया है।
हालांकि शुरुआती रुझान NDA की भारी बढ़त दिखा रहे हैं, लेकिन अंतिम नतीजे आने में अभी कुछ समय बाकी है। कई सीटों पर मुकाबला बेहद करीबी है और मतगणना के प्रत्येक चरण में तस्वीर बदल सकती है।
Location : Patna
Published : 14 November 2025, 9:33 AM IST
Topics : Bihar elections 2025 bihar polls Bihar Results NDA vs Grand Alliance Results on Dynamite News
No related posts found.