
वर्दी पहनकर खाना परोसते दिखे सतीश कुमार (Image Source: )
Patna: बिहार के मोकामा से बाहुबली विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही शादी देशभर में सुर्खियों में बनी हुई है। इसी बीच शादी समारोह में पुलिस की वर्दी पहनकर मेहमानों को खाना परोसने वाले होमगार्ड जवान सतीश कुमार के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। पटना ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत सतीश कुमार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग ने उन्हें लाइन हाजिर कर दिया है। बताया जा रहा है कि सतीश कुमार बिना विभागीय अनुमति के शादी समारोह में पहुंचे थे।
बुधवार को अनंत सिंह की बेटी शिवांगी के शादी समारोह में देशभर की कई बड़ी हस्तियों के साथ स्थानीय लोग भी शामिल हुए थे। शादी में जयमाल से लेकर घुड़दौड़ और खान-पान तक की खूब चर्चा रही। इसी बीच शादी समारोह में होमगार्ड जवान सतीश कुमार भी मेहमानों को खाना परोसते नजर आए।
Hathras News: मानवेन्द्र सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी 14 दिन बाद गिरफ्तार, तमंचा बरामद
जानकारी के मुताबिक, सतीश कुमार पुलिस की वर्दी पहनकर मेहमानों को खाना परोस रहे थे। डिनर के दौरान भी इसे लेकर चर्चा हो रही थी। शादी के बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद यह मामला पुलिस विभाग के आला अधिकारियों तक पहुंचा।
Anant Singh Daughter Wedding Viral Video: वर्दी पहनकर खाना परोसना पुलिसकर्मी को पड़ा भारी, वीडियो वायरल होते ही गिरी गाज!
#AnantSingh #PatnaPolice #BiharNews #ViralVideo #DynamiteNews @bihar_police https://t.co/j61FLEw3Sk
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) November 26, 2026
अनंत सिंह की बेटी की शादी में वर्दी पहनकर खाना परोस रहे सतीश कुमार के वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। वीडियो विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचने के बाद सतीश कुमार के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विभाग ने गुरुवार को सतीश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया। शादी समारोह में मेहमानों को खाना परोसने का यह मामला अब विभागीय कार्रवाई के चलते भी चर्चा में आ गया है।
शादी समारोह में खाना परोसते नजर आए सतीश कुमार होमगार्ड के जवान हैं और पटना ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने शादी समारोह में जाने के लिए विभागीय अनुमति नहीं ली थी। समारोह में पहुंचने के बाद वह पुलिस की वर्दी में ही मेहमानों को खाना परोसने लगे थे।
वहीं, अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शाही शादी के कई कार्यक्रमों की चर्चा पहले से ही हो रही है। अब शादी से जुड़ा होमगार्ड जवान का वायरल वीडियो और उस पर हुई विभागीय कार्रवाई भी सुर्खियों में है।
Location : Patna
Published : 26 November 2026, 7:43 PM IST